
अली खामेनेई के अंतिम संस्कार में भारत का उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल होगा शामिल
डिजिटल डेस्क। ईरान के दिवंगत सर्वो ईरानी सूत्रों के हवाले से एएनआई ने बताया है कि भारत सरकार ने समारोह में भाग लेने के लिए बिहार के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) सैयद अता हसनैन और विदेश राज्य मंत्री पबित्रा मार्गेरिटा आधिकारिक प्रतिनिधि के रूप में तेहरान जाएंगे।
सुपुर्द-ए-खाक समारोह में शामिल होने का निमंत्रण
रिपोर्ट में बताया गया है कि ईरान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी अंतिम संस्कार समारोह में शामिल होने का निमंत्रण भेजा था। इसके बाद नई दिल्ली ने समारोह के लिए एक उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल भेजने का फैसला किया।
गृहनगर मशहद में सुपुर्द-ए-खाक किया जाएगा
ईरान सरकार ने खामेनेई को श्रद्धांजलि देने के लिए 4 से 9 जुलाई तक देशभर में राजकीय कार्यक्रम तय किए हैं। 4 और 5 जुलाई को उनका पार्थिव शरीर तेहरान के ग्रैंड मोसल्ला परिसर में अंतिम दर्शन के लिए रखा जाएगा। इसके बाद 6 जुलाई को राजकीय अंतिम यात्रा निकाली जाएगी, जबकि 9 जुलाई को उनके गृहनगर मशहद में सुपुर्द-ए-खाक किया जाएगा।
अधिकारियों के अनुसार, अंतिम संस्कार में कई देशों के प्रतिनिधियों के अलावा बड़ी संख्या में लोगों के शामिल होने की संभावना है। इस दौरान तेहरान प्रांत में सार्वजनिक अवकाश भी घोषित किया गया है।
सुपुर्द-ए-खाक कार्यक्रम की घोषणा की
गौरतलब है कि 28 फरवरी 2026 को अमेरिका और इजरायल के संयुक्त सैन्य हमले में अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत हो गई थी। इसके बाद ईरान ने उनके सम्मान में सप्ताहभर के राजकीय शोक और अंतिम संस्कार कार्यक्रम की घोषणा की।