देवास. मध्य प्रदेश के देवास में गुरुवार 14 मई की सुबह 11.30 बजे एक पटाखा फैक्ट्री में धमाका हो गया. शुरुआती जानकारी है कि हादसे में 8-10 लोगों की मौत हुई है. कई लोग घायल हुए हैं.
यह दर्दनाक हादसा टोंक कलां क्षेत्र की है. घायलों को जिला अस्पताल भेजा जा रहा है. मौतों, घायलों की स्थिति और धमाके के कारणों को लेकर अभी आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है. स्थानीय प्रशासन और राहत टीम मौके के लिए रवाना हुई है.
बताया जा रहा है कि फैक्टरी में हुए धमाके में 8 से अधिक लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. हालांकि, प्रशासन से इसकी अधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है. जबकि महिलाएं और बच्चे भी घायल हुए हैं. घायलों को जिला अस्पताल लाया जा रहा है. मौके पर पुलिस और प्रशासन की टीम पहुंच चुकी है.
कई किमी दूर तक सुनी गई आवाज, उड़े चिथड़े
सूचना मिली है कि फैक्टरी में बड़ी मात्रा में बारूद स्टॉक किया गया था. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, धमाका इतना जोरदार था कि कई किलो मीटर दूर तक इसकी आवाज सुनी गई. धमाके से फैक्टरी में मौजूद कुछ लोगों के चिथड़े उड़कर दूर तक जा गिरे.
घर से बाहर निकले तो रोड पर बिछीं लाश देखी
प्रत्यक्षदर्शी के मुताबिक, धमाके की आवाज आते ही घर से बाहर निकला तो रोड पर लाश ही लाश नजर आई. करीब साल से पटाखा फैक्टरी चल रही थी. लोग टीन के साथ पतंग की तरह उड़ गए. जो अंदर थे, उनमें कुछ की मौत हो गई. कई झुलस गए.