WB Election: बंगाल जीत पर रो पड़े कैलाश विजयवर्गीय, बोले-जहां कार्यकर्ता नहीं मिलते थे, वहां भी मिला प्यार

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: Abhishek Chendke Updated Mon, 04 May 2026 05:32 PM IST

बंगाल में भाजपा की जीत पर कैलाश विजयवर्गीय ने इसे कार्यकर्ताओं के संघर्ष और जनता के निर्भीक समर्थन का परिणाम बताया। उन्होंने कहा कि वर्षों से भय के माहौल में होने वाले चुनावों के बीच इस बार मतदाताओं ने खुलकर मतदान किया, जिससे यह जीत संभव हो सकी।

Indore news: Minister Vijayvargiya said – BJP got support even at those booths in Bengal where workers were no

मंत्री कैलाश विजयवर्गीय - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पिछले विधानसभा चुनाव में बंगाल के प्रभारी रहे नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने बंगाल में भाजपा की जीत पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि बंगाल में पहले जिन बूथों पर कार्यकर्ताओं को बैठने के लिए नहीं मिलता था, उन इलाकों में भी भाजपा को जनता ने समर्थन दिया। बंगाल में 30 वर्षों से भय के माहौल के बीच चुनाव होते थे


Leave Comments

Top