राज्य ब्यूरो, नईदुनिया, भोपाल। मध्य प्रदेश सरकार ने आगामी विधानसभा चुनावों के मद्देनजर प्रशासनिक स्तर पर एक महत्वपूर्ण फेरबदल किया है। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार, राज्य के 27 भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) अधिकारियों को चुनाव प्रेक्षक (Observer) के रूप में नियुक्त किया गया है।
ये अधिकारी असम, केरल, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल और पुडुचेरी में होने वाले विधानसभा चुनाव 2026 में अपनी सेवाएं देंगे। उनकी अनुपस्थिति के दौरान विभागों का कामकाज प्रभावित न हो, इसके लिए उनके वर्तमान कर्तव्यों का अतिरिक्त प्रभार अन्य वरिष्ठ अधिकारियों को सौंपा गया है।
आदेश के अनुसार, कई महत्वपूर्ण विभागों के प्रमुखों की जिम्मेदारी अन्य अधिकारियों को दी गई है
| क्र. | प्रेक्षक के पद पर नियुक्त अधिकारी (वर्तमान पद) | अतिरिक्त प्रभार प्राप्त करने वाले अधिकारी |
| 1. |
श्री पी. नरहरि (प्रमुख सचिव, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी)
|
श्री मनीष सिंह (प्रमुख सचिव, तकनीकी शिक्षा, कौशल विकास एवं रोजगार)
|
| 2. |
श्री स्वतंत्र कुमार सिंह (सचिव, मछुआ कल्याण तथा मत्स्य विकास)
|
श्री जॉन किंग्सली ए. आर. (सचिव, उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण व अन्य)
|
| 3. |
श्री श्रीमन शुक्ला (सचिव, योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी)
|
श्री संजय कुमार शुक्ल (अपर मुख्य सचिव, सामान्य प्रशासन विभाग व अन्य)
|
| 4. |
श्रीमती वंदना वैद्य (प्रबंध संचालक, म.प्र. वित्त निगम, इन्दौर)
|
श्रीमती राखी सहाय (सचिव, म.प्र. लोक सेवा आयोग, इन्दौर)
|
| 5. |
श्री मोहित बुंदस (आयुक्त, रेशम, म.प्र. भोपाल)
|
श्री शीलेन्द्र सिंह (सचिव, नगरीय विकास एवं आवास विभाग)
|
| 6. |
श्री सतेन्द्र सिंह (संचालक, आदिम जाति क्षेत्रीय विकास योजनाएं व अन्य)
|
श्री दिलीप कुमार (आयुक्त, उद्योग, म.प्र. भोपाल)
|
| 7. |
श्री श्रीकांत बनोठ (आयुक्त-सह-संचालक, नगर तथा ग्राम निवेश)
|
श्री शीलेन्द्र सिंह (सचिव, नगरीय विकास एवं आवास विभाग)
|
| 8. |
श्री प्रबल सिपाहा (आयुक्त, उच्च शिक्षा, म.प्र. भोपाल)
|
श्री गिरीश शर्मा (परियोजना संचालक, म.प्र. स्किल डवलपमेंट प्रोजेक्ट)
|
| 9. |
श्री बसंत कुर्रे (संचालक, कौशल विकास, जबलपुर)
|
श्री अवधेश शर्मा (वि.क.अ.-सह-आयुक्त, तकनीकी शिक्षा, भोपाल)
|
| 10. |
श्री दिनेश श्रीवास्तव (संचालक, लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण व अन्य)
|
श्री मयंक अग्रवाल (प्रबंध संचालक, म.प्र. पब्लिक हेल्थ सर्विसेस कॉर्पोरेशन)
|
| 11. |
श्री अभिजीत अग्रवाल (प्रबंध संचालक, म.प्र. राज्य सहकारी विपणन संघ)
|
श्री अनुराग सक्सेना (अपर प्रबंध संचालक, म.प्र. राज्य कृषि विपणन बोर्ड)
|
| 12. |
श्री छोटे सिंह (संचालक, पंचायत राज, भोपाल)
|
श्री हृदेश श्रीवास्तव (उप सचिव, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग)
|
| 13. |
श्री तरूण राठी (आयुक्त, आदिवासी विकास, भोपाल)
|
श्री मदन विभीषण नागरगोजे (आयुक्त, हस्तशिल्प एवं हाथकरघा)
|
| 14. |
श्री हरजिंदर सिंह (संचालक, राज्य शिक्षा केन्द्र)
|
श्रीमती शिल्पा गुप्ता (आयुक्त, लोक शिक्षण, भोपाल)
|
| 15. |
श्री सौरव कुमार सुमन (आयुक्त, पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण व अन्य)
|
श्री अनुराग चौधरी (प्रबंध संचालक, म.प्र. मत्स्य महासंघ)
|
| 16. |
श्री मनोज पुष्प (आयुक्त-सह-पंजीयक, सहकारी संस्थाएँ)
|
सुश्री शीला दाहिमा (उप सचिव, सहकारिता विभाग)
|
| 17. |
श्री उमाशंकर भार्गव (संचालक, किसान कल्याण तथा कृषि विकास)
|
श्री कुमार पुरूषोत्तम (प्रबंध संचालक, कृषि विपणन बोर्ड)
|
| 18. |
श्रीमती सरिता बाला ओम प्रजापति (संचालक, वाल्मी, भोपाल)
|
श्री हृदेश श्रीवास्तव (उप सचिव, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग)
|
| 19. |
श्री गौतम सिंह (आयुक्त, म.प्र. गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास)
|
श्री शीलेन्द्र सिंह (सचिव, नगरीय विकास एवं आवास विभाग)
|
| 20. |
श्री राजीव रंजन मीना (आयुक्त, संस्थागत वित्त व अन्य)
|
श्री भास्कर लक्षकार (आयुक्त, कोष एवं लेखा, भोपाल)
|
| 21. |
श्रीमती हर्षिका सिंह (CEO, म.प्र. राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन)
|
श्री अवि प्रसाद (CEO, रोजगार गारंटी परिषद, भोपाल)
|
| 22. |
श्री दीपक आर्य (CEO, म.प्र. ग्रामीण सड़क विकास प्राधिकरण व अन्य)
|
श्री अवि प्रसाद एवं श्री अमनबीर सिंह बैंस
|
| 23. |
श्री आशीष भार्गव (अपर सचिव, गृह विभाग व अन्य)
|
श्री सुभाष कुमार द्विवेदी (अपर सचिव, सामान्य प्रशासन विभाग)
|
| 24. |
सुश्री निधि निवेदिता (आयुक्त, महिला एवं बाल विकास व अन्य)
|
श्रीमती उमा महेश्वरी आर. (आयुक्त, भारतीय चिकित्सा पद्धति एवं होम्योपेथी)
|
| 25. |
श्री अजय कटेसरिया (अपर सचिव, सामान्य प्रशासन विभाग व अन्य)
|
श्री मयंक अग्रवाल (प्रबंध संचालक, म.प्र. पब्लिक हेल्थ सर्विसेस कॉर्पोरेशन)
|
| 26. |
श्री फ्रेंक नोबल ए. (MD, म.प्र. खनिज निगम व अन्य)
|
श्री वी एस चौधरी कोलसानी (MD, म.प्र. जल निगम, भोपाल)
|
| 27. |
श्री दिलीप कुमार यादव (MD, म.प्र. राज्य पर्यटन विकास निगम)
|
श्री अभय अरविंद बेडेकर (अपर MD, म.प्र. पर्यटन विकास बोर्ड)
|





यह आदेश राज्यपाल के नाम से मुख्य सचिव अनुराग जैन द्वारा जारी किया गया है। आदेश में स्पष्ट किया गया है कि यह व्यवस्था संबंधित अधिकारियों के मुख्यालय से बाहर रहने की अवधि तक ही प्रभावी रहेगी। इसकी प्रतिलिपि मुख्यमंत्री कार्यालय, मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी और सभी संबंधित विभागों को सूचनार्थ भेज दी गई है।