महिला वनडे विश्व कप 2025 फाइनल - फोटो : PTI
भारत रविवार को नवी मुंबई के डी.वाई. पाटिल स्टेडियम में इतिहास रचने से बस एक कदम दूर है। महिला वनडे विश्व कप 2025 के फाइनल में टीम इंडिया का सामना दक्षिण अफ्रीका से हो रहा है। मेहमानों ने टॉस जीतकर भारत को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया है। इस बार मुकाबले का दांव सिर्फ ट्रॉफी तक सीमित नहीं है, जीत के साथ भारत पर पैसों की बारिश भी होने वाली है। करीब 25 साल बाद महिला विश्व कप को नया चैंपियन मिलेगा।
आईसीसी ने टूर्नामेंट की शुरुआत से पहले घोषणा की थी कि महिला वनडे विश्व कप 2025 की विजेता टीम को अब तक की सबसे बड़ी इनामी राशि मिलेगी। इस बार चैंपियन टीम को 4.48 मिलियन अमेरिकी डॉलर यानी करीब 39.55 करोड़ रुपये दिए जाएंगे। यह इनामी राशि पिछले संस्करण यानी 2022 में हुए महिला वनडे विश्व कप की तुलना में चार गुना ज्यादा ह