Bhopal News: भोपाल में शिक्षक भर्ती पर बवाल, पद बढ़ाने की मांग पर प्रदर्शन, पुलिस से झड़प, कई अभ्यर्थी घायल

न्यूज डेस्क,अमर उजाला, भोपाल Published by: Sandeep Kumar Tiwari Updated Fri, 17 Apr 2026 02:57 PM IST

भोपाल में शिक्षक भर्ती को लेकर प्रदर्शन के दौरान पुलिस और अभ्यर्थियों के बीच तीखी झड़प हुई, जिसमें कई अभ्यर्थी घायल हो गए और एक की उंगली फ्रैक्चर हो गई। इसके बाद भी अभ्यर्थियों ने हार नहीं मानी और DPI पहुंचकर विरोध जारी रखा।

Bhopal News: Uproar over Teacher Recruitment in Bhopal; Protests Demanding an Increase in Vacancies Lead to Cl
भोपाल में अभ्यर्थियों का प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाल

विस्तार

राजधानी भोपाल में शिक्षक भर्ती 2025 को लेकर शुक्रवार को माहौल काफी तनावपूर्ण हो गया। वर्ग-2 (माध्यमिक) और वर्ग-3 (प्राथमिक) भर्ती में पदों की संख्या बढ़ाने की मांग को लेकर प्रदेशभर से सैकड़ों अभ्यर्थी पॉलिटेक्निक चौराहे पर एकत्र हुए थे। शुरुआत में शांतिपूर्ण तरीके से चल रहा यह प्रदर्शन अचानक उस समय उग्र हो गया, जब अभ्यर्थियों और पुलिस के बीच टकराव की स्थिति बन गई।

Leave Comments

Top