भाजपा ने घोषित की उमरिया जिले की कार्यकारिणी

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल की सहमति से उमरिया जिले के जिला पदाधिकारियों की घोषणा कर दी गई है। संगठनात्मक मजबूती और आगामी गतिविधियों को प्रभावी ढंग से संचालित करने के उद्देश्य से नई जिला समिति का गठन किया गया है। घोषित समिति में आठ उपाध्यक्ष, आठ मंत्री तथा तीन महामंत्री बनाए गए हैं। पार्टी नेतृत्व ने सभी नव-नियुक्त पदाधिकारियों से संगठन के प्रति निष्ठा रखते हुए सक्रिय भूमिका निभाने और जमीनी स्तर पर कार्यकर्ताओं को जोड़ने की अपेक्षा जताई है।प्रदेश नेतृत्व का मानना है कि नई टीम के गठन से जिले में पार्टी की गतिविधियों को और गति मिलेगी तथा संगठनात्मक कार्यों में समन्वय बेहतर होगा।

Leave Comments

Top