डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला Published by:
कीर्तिवर्धन मिश्र Updated Tue, 21 Oct 2025 06:17 PM IST
Bihar Assembly Election 2025: बिहार में चुनाव प्रचार के मैदान में भी एनडीए गठबंधन ने बाजी मार ली है। राज्य के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और भाजपा की ओर से गृहमंत्री अमित शाह ने प्रचार की कमान संभाल ली है। जबकि, दूसरी तरफ महागठबंधन सीट बंटवारे के बाद आपसी विवादों में उलझा हुआ नजर आ रहा है।
बिहार विधानसभा चुनाव के लिए पहले और दूसरे चरण के नामांकन की प्रक्रिया खत्म हो गई है। राज्य की सभी 243 सीटों पर चुनाव प्रचार अब जोर-शोर से शुरू हो गया है। आज से 16 दिन बाद, यानी 6 नवंबर को पहले चरण की वोटिंग होगी। इसके बाद दूसरे चरण का मतदान 11 नवंबर को होगा। सभी सीटों के नतीजे 14 नवंबर को घोषित किए जाएंगे