Madhya Pradesh Lok Sabha Election 2024: राज्य ब्यूरो, नईदुनिया, भोपाल। तीसरे चरण की नौ लोकसभा सीटों पर सात मई को मतदान होगा। यहां सभा, रैली और रोड शो का शोरगुल पांच मई को थम जाएगा। इसके पहले गुरुवार को भाजपा और कांग्रेस के स्टार प्रचारकों की प्रदेश में सभा होगी। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा सागर लोकसभा के अंतर्गत वाली सिरोंज विधानसभा में सभा को संबोधित कर
वहीं, कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा मुरैना में सभा करेंगी। भाजपा के प्रदेश पदाधिकारियों ने बताया कि सिरोंज में नड्डा की सभा शाम सवा पांच बजे नया बस स्टैंड में होगी। वहीं, प्रियंका दोपहर एक बजे मुरैना पहुंचेंगी।
यह उनका लोकसभा चुनाव में प्रदेश में पहला कार्यक्रम होगा। इसमें मध्य प्रदेश के प्रभारी जितेन्द्र सिंह, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी, पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव और पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह भी उपस्थित रहेंगे।
मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव गुरुवार को उज्जैन आएंगे। वे प्रात: नौ बजे उज्जैन में अपने बूथ क्र. 60 पर जनसंपर्क करेंगे। यहां 70 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठों को आयुष्मान भारत के तहत फार्म भरवाएंगे, साथ ही नव मतदाता व लाभार्थियों से मिलेंगे। पश्चात कोयला फाटक रोड स्थित महाकाल परिसर में प्रात: 9.30 बजे कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करेंगे। जानकारी मीडिया प्रभारी दिनेश जाटवा ने दी।