Rajgarh Lok Sabha Election: दिग्विजय सिंह के लिए राजगढ़ में आम आदमी पार्टी ने भी लगाया दम

राजगढ़ लोकसभा चुनाव : चाचौड़ा से पूर्व विधायक ममता मीणा कर रहीं प्रचार, सामाजिक संगठनों के माध्यम से भी साधे जा रहे समीकरण।

By Prashant Pandey Edited By: Prashant Pandey Publish Date: Wed, 01 May 2024 04:45 PM (IST) Updated Date: Wed, 01 May 2024 04:49 PM (IST)

HighLights

  1. आम आदमी पार्टी की प्रत्याशी रहीं पूर्व विधायक ममता मीणा ने मोर्चा संभाला है।
  2. कांग्रेस ने यहां दिग्विजय सिंह के छोटे भाई लक्ष्मण सिंह को प्रत्याशी बनाया था, जो चुनाव हार गए।
  3. आप आइएनडीआइ का हिस्सा है, इस कारण वह दिग्विजय सिंह के प्रचार में जुटी हैं।

Rajgarh Lok Sabha Election 2024: राज्य ब्यूरो, नईदुनिया, भोपाल। राजगढ़ लोकसभा सीट से कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह के चुनाव मैदान में उतरने से मुकाबला रोचक हो गया है। यहां भाजपा और कांग्रेस के बीच सीधी लड़ाई है। इसमें दिग्विजय को आम आदमी पार्टी का साथ भी मिल रहा है। चाचौड़ा में विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी की प्रत्याशी रहीं पूर्व विधायक ममता मीणा ने मोर्चा संभाला है तो सामाजिक संगठनों के माध्यम से भी समीकरण साधे जा रहे हैं।

विधानसभा चुनाव में भाजपा ने पूर्व विधायक ममता मीणा का टिकट काट दिया था। वह आम आदमी पार्टी में शामिल हुईं और चाचौड़ा से चुनाव लड़ा। उनका मुकाबला भाजपा के साथ-साथ कांग्रेस से था। कांग्रेस ने यहां दिग्विजय सिंह के छोटे भाई लक्ष्मण सिंह को प्रत्याशी बनाया था, जो चुनाव हार गए।

naidunia_image

ममता मीणा 27 हजार से अधिक मत लेकर तीसरे स्थान पर रहीं थीं। आम आदमी पार्टी विपक्षी दलों के गठबंधन आइएनडीआइ का हिस्सा है, इस कारण वह दिग्विजय सिंह के प्रचार में जुटी हैं। उनके पति रघुवीर मीणा सामाजिक संगठनों से जुड़े हैं और क्षेत्र में सक्रिय भी हैं।


Leave Comments

Top