SIR में आधार कार्ड को मान्यता नहीं देने पर भड़के दिग्विजय सिंह।
नईदुनिया प्रतिनिधि, गुना। मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) की प्रक्रिया में आधार को मान्य नहीं करने के निर्वाचन आयोग के रवैये पर कांग्रेस नेता और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह भड़के हुए हैं। उन्होंने सोमवार को कहा कि 2003 के बाद पहली बार वोट डालने वालों को नागरिकता प्रमाणित करनी होगी। इसके लिए जो दस्तावेज मांगे गए हैं, उनमें आधार शामिल नहीं है। सर्वोच्च न्यायालय ने इसे शामिल करने का आदेश दिया हुआ है। उसके बाद भी इसको शामिल नहीं किया जाना घोर आपत्तिजनक है।
कांग्रेस नेता और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने कहा कि सभी राजनीतिक दलों को इसका संज्ञान लेना चाहिए I दिग्विजय सिंह ने कहा कि बिहार में २००३ एसआईआर कराने में दो साल लगे थे I इस बार इसे केवल एक माह में कैसे