भोपाल के बजाय अब जबलपुर में शक्ति प्रदर्शन करेगी एमपी कांग्रेस, 26 नवंबर को शुरू होगा वोट रक्षक अभियान

वोट बचाओ-देश बचाओ अभियान के तहत संविधान दिवस, 26 नवंबर को भोपाल में प्रस्तावित कांग्रेस का संविधान रक्षा मार्च अब जबलपुर में होगा।

Publish Date: Thu, 19 Nov 2026 10:05:28 PM (IST)Updated Date: Thu, 19 Nov 2026 10:05:28 PM (IST)

बलपुर में शक्ति प्रदर्शन करेगी एमपी कांग्रेस

HighLights

  1. 26 नवंबर को भोपाल की जगह जबलपुर में होगा संविधान रक्षा मार्च
  2. इसी कार्यक्रम से प्रदेश कांग्रेस करेगी वोट रक्षक अभियान की शुरुआत
  3. भोपाल में पुलिस की निषेधाज्ञा व लगातार कार्यक्रमों के चलते बदला स्थल

राज्य ब्यूरो, नईदुनिया, भोपाल। वोट बचाओ-देश बचाओ अभियान के तहत संविधान दिवस, 26 नवंबर को भोपाल में प्रस्तावित कांग्रेस का संविधान रक्षा मार्च अब जबलपुर में होगा। पार्टी ने भोपाल में लगातार हो रहे कार्यक्रमों को देखते हुए स्थान बदलने का निर्णय लिया है। मार्च में प्रदेश कांग्रेस के सभी वरिष्ठ नेता शामिल होंगे। इसी कार्यक्रम से वोट रक्षक अभियान की शुरुआत भी होगी।

राज्यसभा सदस्य विवेक तन्खा के प्रस्ताव के बाद जबलपुर शिफ्ट हुआ कार्यक्रम

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने सभी राज्यों को 26 नवंबर को अपनी राजधानी में संविधान रक्षा मार्च निकालने के निर्देश दिए थे। भोपाल में इसकी तैयारियां शुरू हो गई थीं। कार्यक्रम को जबलपुर ले जाने के पीछे यह भी बताया जा रहा है कि राज्यसभा सदस्य विवेक तन्खा ने राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को जबलपुर में आयोजित करने का प्रस्ताव दिया था, लेकिन वह इंदौर में हुआ। प्रदेश कांग्रेस के संगठन महासचिव संजय कामले ने कार्यक्रम स्थल बदलने की पुष्टि की है

भोपाल में लागू है निषेधाज्ञा

भोपाल में पुलिस ने निषेधाज्ञा लागू की है। इसके तहत धरना, प्रदर्शन, सभा, जुलूस, रैली, पदयात्रा या रथयात्रा आयोजित करने से पहले पुलिस की अनुमति लेना जरूरी है। यह आदेश 16 नवंबर को जारी हुआ था। उसी दिन कांग्रेस ने 26 नवंबर को भोपाल में संविधान रक्षा मार्च निकालने की घोषणा की थी।


Leave Comments

Top