मध्यप्रदेश सरकार ने जबलपुर-भोपाल-इंदौर इंडस्ट्रियल कॉरिडोर के विकास को गति देने के लिए विशेष प्रयोजन साधन (एसपीवी) के उपाध्यक्ष की नियुक्ति की है। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई), मुंबई के वरिष्ठ सलाहकार शैलेश के. पाठक को यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। औद्योगिक नीति एवं निवेश प्रोत्साहन विभाग ने मंगलवार को इस संबंध में आदेश जारी किया
शासन के आदेश के अनुसार, शैलेश के. पाठक की नियुक्ति तीन वर्ष के लिए की गई है। हालांकि, दोनों पक्षों की सहमति से उनका कार्यकाल बढ़ाया जा सकेगा। उनकी नियुक्ति जबलपुर-भोपाल-इंदौर इंडस्ट्रियल कॉरिडोर के समेकित आर्थिक विकास के उद्देश्य से गठित एसपीवी में की गई है।
आदेश में कहा गया है कि एसपीवी के उपाध्यक्ष के कार्य, दायित्व और अधिकारों के संबंध में अलग से दिशा-निर्देश जारी किए जाएंगे। इसके लिए शासन ने 10 नवंबर 2026 को जारी अपने पूरआदेश का भी उल्लेख किया है। नियुक्ति आदेश मध्यप्रदेश शासन के सचिव स्वतंत्र कुमार सिंह ने राज्यपाल के नाम से जारी किया है।