नईदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। राजधानी भोपाल के भानपुर ब्रिज पर अचानक गैस पाइपलाइन में भीषण आग लगने से पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आग की ऊंची लपटों को देखकर ब्रिज के आसपास से गुजर रहे राहगीरों और स्थानीय निवासियों में दहशत फैल गई। हालांकि, सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए महज 15 से 20 मिनट के भीतर आग और गैस लीकेज पर पूरी तरह काबू पा लिया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।
स्थानीय लोगों के अनुसार, यह गैस पाइपलाइन 'थिंक गैस' कंपनी की बताई जा रही है। आग इतनी तेज थी कि पाइपलाइन के पास से गुजर रही टेलीकॉम केबल भी इसकी चपेट में आ गई। केबल जलने के कारण क्षेत्र में इंटरनेट और मोबाइल सेवाओं के प्रभावित होने की सूचना है।
फायर फाइटर टीम ने 15-20 मिनट में पाया आग पर काबू
घटना की जानकारी मिलते ही क्षेत्रीय थाने की पुलिस और दमकल विभाग की गाड़ियां तुरंत मौके पर पहुंचीं। फायर फाइटर और तकनीकी टीम ने मुस्तैदी दिखाते हुए गैस सप्लाई को रुकवाया और करीब 15-20 मिनट की मशक्कत के बाद लपटों को शांत कर दिया।
आग लगने के कारणों की जांच जारी
गैस पाइपलाइन में आग किन कारणों से लगी, फिलहाल इसकी जांच की जा रही है। तकनीकी टीम मौके पर नुकसान का आकलन कर मरम्मत कार्य में जुटी है, वहीं पुलिस प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है। समय रहते की गई कार्रवाई से स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में ह