योजना एवं वास्तुकला विद्यालय (एसपीए) भोपाल का 13वां दीक्षांत समारोह 10 अक्टूबर 2026 को

                                                           प्रविष्टि तिथि: 08 OCT 2026 3:21PM by PIB Bhopal

योजना एवं वास्तुकला विद्यालय (एसपीए), भोपाल का 13वां दीक्षांत समारोह 10 अक्टूबर 2026 को एसपीए परिसर स्थित ओपन एयर थिएटर में आयोजित किया जाएगा।

समारोह में नीति आयोग के सदस्य डॉ. जोरम अनिया मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित होंगे। दीक्षांत समारोह के दौरान कुल 233 विद्यार्थियों को डिग्रियां प्रदान की जाएंगी, जिनमें 108 स्नातक, 124 स्नातकोत्तर तथा एक पीएच.डी. शोधार्थी शामिल हैं। समारोह में विभिन्न श्रेणियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पदक भी प्रदान किए जाएंगे।

मुख्य अतिथि डॉ. जोरम अनिया तथा एसपीए भोपाल के बोर्ड ऑफ गवर्नर्स के अध्यक्ष प्रो. एच. डी. चारण विद्यार्थियों को डिग्रियां एवं पदक प्रदान करेंगे।

इस अवसर पर संस्थान के निदेशक प्रो. (डॉ.) कैलाश राव एम. निदेशक रिपोर्ट प्रस्तुत करेंगे। वहीं, संकायाध्यक्ष (शैक्षणिक) प्रो. रमा पांडे बोर्ड ऑफ गवर्नर्स के सदस्यों, सीनेट सदस्यों एवं विभागाध्यक्षों की उपस्थिति में दीक्षांत समारोह के आयोजन का समन्वय करेंगी।

दीक्षांत समारोह में स्नातकों के अभिभावकों को भी आमंत्रित किया गया है। समारोह की तैयारियों के तहत स्नातक विद्यार्थियों के लिए रिहर्सल 9 अक्टूबर 2026, शुक्रवार को आयोजित की जाएगी।

***


(रिलीज़ आईडी: 2320723) आगंतुक पटल : 18


Leave Comments

Top