भाजपा ने विधायक सभागृह से भारत माता सर्कल तक निकाली सेवा ज्योति यात्रा Inbox Summarize this email

भाजपा ने विधायक सभागृह से भारत माता सर्कल तक निकाली सेवा ज्योति यात्रा
कैबिनेट मंत्री काश्यप ने जिलाध्यक्ष और महापौर को सौंपी ज्योति मशाल
रतलाम, 7 अक्टूबर।
भारतीय जनता पार्टी ने सेवा संकल्प अभियान के तहत देश यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के जनसेवक के रूप में 25 वर्ष पूर्ण होने पर सेवा ज्योति यात्रा निकाली। यात्रा से पूर्व विधायक सभागृह में कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप ने रतलाम विधानसभा के लिए भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय और महापौर प्रहलाद पटेल को ज्योति मशाल सौंपी। इसके बाद भारत माता सर्कल तक मशाल लेकर यात्रा निकली। भारत माता सर्कल में नारे लगाकर यात्रा का समापन किया गया।
विधायक सभागृह में मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री श्री काश्यप ने रतलाम की पांचों विधानसभाओं में सेवा ज्योति यात्रा के लिए मशाल प्रदान की। जावरा विधानसभा में विधायक डॉ. राजेन्द्र पाण्डे, रतलाम ग्रामीण में मथुरालाल डामर, सैलाना में पूर्व विधायक संगीता चारेल व जिला उपाध्यक्ष क्रांति जोशी तथा आलोट विधानसभा में मंडल अध्यक्ष को सेवा ज्योति सौंपी गई। इस दौरान अपेक्स बैंक के चेयरमेन महेन्द्र सिंह यादव, जिला पंचायत अध्यक्ष लालाबाई चंद्रवंशी, निगम अध्यक्ष मनीषा शर्मा, आरडीए अध्यक्ष मनोहर पोरवाल, उपाध्यक्ष गोविंद काकानी, प्रवीण सोनी, बजरंग पुरोहित, शैलेन्द्र डागा, विप्लव जैन, इब्राहिम शैरानी, कपिल यार्दे, मनोज लदवे, रामसिंह, दिलीप मकवाना आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री महेश सोनी ने किया। आभार जिला महामंत्री जयवंत कोठारी ने माना। इस अवसर पर भाजपा के प्रदेश, जिला, मंडल, मोर्चा, प्रकोष्ठ के पदाधिकारी एवं कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।


Leave Comments

Top