एमपी में 30 हजार नए आवासों को मिलेगी मंजूरी, सभी नगरीय निकायों में लगेंगे शिविर, किस्तों का 100% होगा भुगतान

MP PM Awas Yojana Urban: प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी)-2.0 के तहत पात्र परिवारों को पक्का मकान उपलब्ध कराने के लिए प्रदेशभर में विशेष अभियान 17 अक्टू...और पढ़ें

Publish Date: Fri, 02 Oct 2026 09:30:30 PM (IST)Updated Date: Fri, 02 Oct 2026 09:30:30 PM (IST)
  1. मध्य प्रदेश के शहरों में पक्के मकानों का सपना होगा पूरा
  2. एमपी में PM Awas Yojana 2.0 का विशेष अभियान
  3. 17 अक्टूबर तक 30 हजार आवासों को मिलेगी मंजूरी

राज्य ब्यूरो, नईदुनिया, भोपाल। प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी)-2.0 के तहत पात्र परिवारों को पक्का मकान उपलब्ध कराने के लिए प्रदेशभर में विशेष अभियान 17 अक्टूबर तक चलेगा। इसमें नगरीय क्षेत्रों में 30 हजार नए आवासों की स्वीकृति दी जाएगी। इस लक्ष्य को पूरा करने के लिए सभी नगरीय निकायों में विशेष शिविर लगाए जाएंगे।

निकायवार लक्ष्य और दिशा-निर्देश

आयुक्त नगरीय विकास संकेत भोंडवे ने सभी नगरीय निकायों को निर्धारित समयसीमा में लक्ष्य हासिल करने के निर्देश दिए हैं। इसके तहत नगर परिषदों को कम से कम 50, नगर पालिकाओं को 100 और नगर पालिका निगमों को 500 नए आवासों की स्वीकृति का न्यूनतम लक्ष्य दिया गया है।

शिविरों की व्यवस्था और किस्तों का भुगतान

अभियान के दौरान पहले से स्वीकृत आवासों के हितग्राहियों को पहली और दूसरी किस्त का शत-प्रतिशत एवं समय पर भुगतान सुनिश्चित किया जाएगा। शिविरों में पात्र हितग्राहियों को योजना की जानकारी, पात्रता और जरूरी दस्तावेजों की जानकारी देने के साथ आवास स्वीकृति की प्रक्रिया को सरल और तेज किया जाएगा।


Leave Comments

Top