वडनगर से वाराणसी और वाराणसी से वडनगर तक निकली ‘जल, जन औरसेवा संकल्प यात्रा’ मध्यप्रदेश के विभिन्न जिलों में पहुंची, केंद्रीय मंत्री एवं राष्ट्रीय पदाधिकारियों ने सेवा कार्यों में की सहभागिता

           - प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व में सरकारी योजनाएं लोगों के                                 जीवन स्तर में स्थायी सुधार ला रही   - श्रीमती सावित्री ठाकुर 
भोपाल, 01/10/2026। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों के निरंतर जनसेवा एवं राष्ट्र निर्माण के संकल्प को युवाओं तक पहुंचाने के उद्देश्य से भारतीय जनता पार्टी के सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत युवा मोर्चा द्वारा आयोजित ‘जल, जन और सेवा संकल्प यात्रा’ वडनगर से वाराणसी तथा वाराणसी से वडनगर तक विभिन्न मार्गों से होते हुए मध्यप्रदेश के अनेक जिलों में पहुंची। यात्रा के विभिन्न पड़ावों पर पार्टी पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, युवा कार्यकर्ताओं, स्थानीय कार्यकर्ताओं एवं सेवा यात्रियों ने सेवा गतिविधियों में सहभागिता कर सेवा, समर्पण और जनभागीदारी का संदेश दिया। धार जिले के बदनावर में सेवा यात्रियों का स्वागत केंद्रीय मंत्री श्रीमती सावित्री ठाकुर, भाजपा की राष्ट्रीय मंत्री श्रीमती संगीता यादव, पूर्व मंत्री श्री राजवर्धन सिंह दत्तीगांव एवं जिला अध्यक्ष श्री निलेश भारती ने किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री श्रीमती सावित्री ठाकुर ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व वाली केंद्र और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व वाली मध्यप्रदेश की भाजपा सरकार लोगों के जीवन स्तर में स्थायी सुधार ला रही हैं। यात्रा का उद्देश्य युवाओं को सेवा कार्यों से जोड़ना, समाज के विभिन्न वर्गों के बीच जनसरोकार एवं सामाजिक सहभागिता की भावना को मजबूत करना तथा सेवा कार्यों को जनभागीदारी से जोड़ना रहा। यात्रा के दौरान विभिन्न स्थानों पर स्थानीय कार्यकर्ताओं एवं नागरिकों की सहभागिता से सेवा गतिविधियां आयोजित की गईं। इन गतिविधियों के माध्यम से गांव-गांव तक सेवा एवं सामाजिक सरोकार का संदेश पहुंचाने का प्रयास किया गया। 
गरीब, किसान, युवा और महिला सशक्तिकरण की योजनाएं चल रही हैं- श्रीमती सावित्री ठाकुर
केंद्रीय मंत्री श्रीमती सावित्री ठाकुर ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में केंद्र सरकार द्वारा गरीब, किसान, महिला, युवा और वंचित वर्गों के लिए अनेक योजनाएं संचालित की जा रही हैं। इन योजनाओं का उद्देश्य केवल सहायता देना नहीं, बल्कि लोगों के जीवन स्तर में स्थायी सुधार लाना है। सरकार की योजनाओं का लाभ भी पात्र व्यक्ति लेने से वंचित न रहे, इसके लिए जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं को निरंतर प्रयास करना चाहिए। सेवा संकल्प अभियान का उद्देेश्य भाजपा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना और उनके जीवन में आए बदलाव को सामने लाना है। उन्होंने कहा कि केंद्र एवं प्रदेश सरकार की योजनाओं का लाभ लेकर बड़ी संख्या में परिवार आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। सेवा, सुशासन और जनभागीदारी के माध्यम से समाज के प्रत्येक वर्ग तक विकास पहुंचाने का कार्य किया जा रहा है।
प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में सेवा और राष्ट्र निर्माण की भावना से कार्य किए जा रहे हैं- श्री बंशीलाल गुर्जर
मार्ग क्रमांक 11 की यात्रा का भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री बंशीलाल गुर्जर, सांसद श्री सुधीर गुप्ता, विधायक श्री चंदर सिंह सिसोदिया, श्री हरदीप सिंह डंग, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती दुर्गा विजय पाटीदार, पूर्व विधायक श्री देवीलाल धाकड, एवं श्री राधेश्याम पाटीदार सहित कार्यकर्ताओं ने स्वागत कर सेवा कार्यों में सहभागिता की। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री बंशीलाल धाकड़ ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में सेवा और राष्ट्र निर्माण की भावना को केंद्र में रखते हुए विभिन्न जनकल्याणकारी कार्य किए जा रहे हैं। ‘जल, जन और सेवा संकल्प यात्रा’ सेवा, जनभागीदारी और सामाजिक सरोकारों को जन-जन से जोड़ने का माध्यम बन रही है। प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में देश ने विभिन्न क्षेत्रों में प्रगति की है। अभियान के माध्यम से प्रधानमंत्री के दीर्घ सार्वजनिक जीवन, जनसेवा और राष्ट्र निर्माण के संकल्प को युवाओं एवं आमजन तक पहुंचाने का कार्य किया जा रहा है।
वडनगर से वाराणसी के बीच सेवा यात्रियों ने विभिन्न सेवा कार्यों में सहभागिता की
वडनगर से वाराणसी की ओर जाने वाली यात्रा के दौरान मध्यप्रदेश में विभिन्न मार्गों पर सेवा यात्रियों ने सहभागिता की। मार्ग-1 में अनूपपुर के सराय तथा शहडोल में सेवा गतिविधियां आयोजित हुईं, साबो में रात्रि विश्राम हुआ। यात्रा का मध्यप्रदेश शासन के मंत्री श्री दिलीप जायसवाल, राज्य अनुसूचित जनजाति आयोग के अध्यक्ष श्री रामलाल रौतेल, जिला अध्यक्ष श्री हीरा सिंह श्याम सहित पार्टी पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों ने सेवा यात्रियों का स्वागत किया। मार्ग-3 में शहडोल जिले के जयसिंह नगर और कुदारी में सेवा गतिविधियों में सहभागिता की गई। जयसिंह नगर में विधायक श्री शरद कोल ने पुष्पवर्षा कर सेवा यात्रियों का स्वागत किया। इसी प्रकार मार्ग-9 में कटनी जिले के धरवारा एवं खमतरा में सेवा कार्य हुए तथा बरां महगवां में रात्रि विश्राम किया गया। यात्रा का स्वागत विधायक श्री प्रणय पाण्डेय, श्री धीरेन्द्र बहादुर सिंह जिला अध्यक्ष श्री दीपक सोनी टंडन ने सेवा यात्रियों के साथ पौधारोपरण कर सेवा कार्यों में सहभागिता की। 
वाराणसी से वडनगर की ओर जाने वाले मार्गों पर हुए विभिन्न सेवा कार्य
वाराणसी से वडनगर की ओर जाने वाली यात्रा के विभिन्न मार्गों पर भी सेवा गतिविधियों का आयोजन किया गया। मार्ग-15 में उज्जैन जिले के बड़नगर और रतलाम जिले के सिमलावदा नंबर-2 में गतिविधियां आयोजित की गईं तथा रतलाम में रात्रि विश्राम हुआ। मार्ग-18 में मंदसौर जिले के सीतामऊ में सेवा गतिविधि के बाद धुंधड़का में रात्रि विश्राम किया गया। यात्रा का स्वागत जिला अध्यक्ष श्री राजेश दीक्षित व कार्यकर्ताओं ने किया एवं सेवा कार्यों में सहभागिता की। मार्ग-19 में उज्जैन जिले के खरसोदखुर्द एवं भाटपचलाना में सेवा गतिविधियां आयोजित की गईं तथा करमड़ी में रात्रि विश्राम हुआ। यात्रा का स्वागत विधायक श्री जितेन्द्र पण्डया एवं ग्रामीण जिला अध्यक्ष श्री राजेश धाकड़ ने किया। सेवा यात्रियों ने पौधारोपण कर अस्पताल में सेवा कार्यों में सहभागिता की। यात्रा के दौरान मध्यप्रदेश के विभिन्न जिलों एवं मार्गों पर स्थानीय कार्यकर्ताओं, जनप्रतिनिधियों और सेवा यात्रियों ने मिलकर सेवा कार्यों को जनभागीदारी से जोड़ने का प्रयास किया। विभिन्न पड़ावों पर आयोजित गतिविधियों में स्थानीय नागरिकों की सहभागिता ने सेवा एवं सामाजिक सरोकार की भावना को और मजबूत किया। यात्रा के माध्यम से युवाओं को समाजहित के कार्यों से जोड़ने तथा सेवा, समर्पण और सहभागिता के संस्कारों को व्यापक स्तर पर पहुंचाने का प्रयास किया गया। ‘जल, जन और सेवा संकल्प यात्रा’ ने वडनगर से वाराणसी और वाराणसी से वडनगर तक मध्यप्रदेश के विभिन्न मार्गों से गुजरते हुए अनेक जिलों में सेवा एवं जनसहभागिता का संदेश पहुंचाया। यात्रा में बड़ी संख्या में स्थानीय कार्यकर्ताओं, युवा कार्यकर्ताओं, जनप्रतिनिधियों एवं नागरिकों की सहभागिता रही।
(बृजगोपाल लोया) 
प्रदेश मीडिया प्रभारी


Leave Comments

Top