MP पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल: 7 IPS और 10 राज्य पुलिस सेवा अफसरों के तबादले, 5 जिलों को मिले नए ASP

2023 बैच के आदित्य सिंघारिया को खंडवा, मनस्वी शर्मा को उज्जैन, मनीष भारद्वाज को जबलपुर का एएसपी बनाया गया। विक्रम अहिरवार भोपाल में अतिरिक्त पुलिस उपा...और पढ़ें

By Digital DeskEdited By: bhupendra Singh RajputPublish Date: Wed, 30 Sep 2026 09:02:01 PM (IST)Updated Date: Wed, 30 Sep 2026 09:02:01 PM (IST)
  1. 5 आईपीएस अधिकारियों को नई जिम्मेदारी
  2. राज्य पुलिस सेवा के अधिकारियों का भी फेरबदल
  3. एसएएफ और जिला पुलिस में भी पदस्थापना

राज्य ब्यूरो, नईदुनिया, भोपाल। राज्य शासन ने बुधवार को भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के सात और राज्य पुलिस सेवा के 10 अधिकारियों का स्थानांतरण कर दिया है। आदेश के अनुसार 2023 बैच के पांच आईपीएस अधिकारियों को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक और अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त के पद पर नई जिम्मेदारी दी गई है।

 
आदित्य सिंघारिया को एसडीओपी सिहोरा (जबलपुर) से एएसपी (खंडवा), मनस्वी शर्मा को एसडीओपी त्योंथर (रीवा) से एएसपी (उज्जैन), मनीष भारद्वाज को सहायक पुलिस आयुक्त कोतवाली (इंदौर) से एएसपी (जबलपुर) पदस्थ किया गया है।

जिलों के एसपी में फेरबदल

विक्रम अहिरवार को नगर पुलिस अधीक्षक नागदा (उज्जैन) से अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त जोन-3 (भोपाल) और जेण्डेन लिंगजर्पा को एसडीओपी महिदपुर (उज्जैन) से एएसपी (ग्वालियर) बनाया गया है।राज्य पुलिस सेवा के घनश्याम मालवीय को एएसपी (शाजापुर) से सहायक पुलिस महानिरीक्षक, पुलिस मुख्यालय भोपाल, महेंद्र तारणेकर को एएसपी (खंडवा) से एएसपी (शाजापुर) और शालिनी दीक्षित को अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त जोन-3 (भोपाल) से सहायक पुलिस महानिरीक्षक, पुलिस मुख्यालय भोपाल पदस्थ किया गया है।

Leave Comments

Top