एक क्लिक, बड़ा संदेश: ब्रिक्स समिट की फोटो में पीएम मोदी के अगल-बगल पुतिन-जिनपिंग, तस्वीर पर चर्चा क्यों?

                         न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवम गर्ग Updated Sun, 13 Sep 2026 01:33 PM IST

ब्रिक्स समिट के दूसरे दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन, चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग और ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन समेत कई देशों के नेता फैमिली फोटो में एक साथ नजर आए। वहीं  पीएम मोदी, पुतिन और जिनपिंग की साथ में कई तस्वीरें भी सामने आईं, जिनमें नेताओं का सहज अंदाज देखने को मिला।

BRICS Summit: PM Modi, Putin and Xi Jinping Share the Frame in Viral Family Photo

पीएम मोदी-पुतिन और जिनपिंग की जुगलबंदी - फोटो : Amar Ujala Graphi
18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के दूसरे दिन नई दिल्ली में एक तस्वीर ने खास तौर पर लोगों का ध्यान खींचा। सम्मेलन में शामिल दुनिया के कई प्रमुख नेता एक साथ ब्रिक्स की फैमिली फोटो के लिए कैमरे के सामने नजर आए। तस्वीर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी केंद्र में खड़े दिखाई दिए, जबकि उनके आसपास रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन, चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान समेत अन्य नेता नजर आए। औपचारिक तौर पर यह तस्वीर सम्मेलन में शामिल नेताओं की पारंपरिक फैमिली फोटो थी, लेकिन एक ही फ्रेम में अलग-अलग देशों के शीर्ष नेताओं की मौजूदगी ने इसे खास बना दिया। 

BRICS Summit: PM Modi, Putin and Xi Jinping Share the Frame in Viral Family Photo

ब्रिक्स समिट 2026 - फोटो : PTI

एक फ्रेम में मोदी, पुतिन और जिनपिंग

ब्रिक्स समिट के दौरान प्रधानमंत्री मोदी की रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ कई तस्वीरें सामने आईं। एक तस्वीर में तीनों नेता साथ खड़े नजर आए, जबकि फैमिली फोटो में मोदी, पुतिन, जिनपिंग और अन्य ब्रिक्स नेताओं ने एक साथ पोज दिया। इस दौरान नेताओं के बीच सहज माहौल और हल्की मुस्कुराहट भी देखने को मिली। प्रधानमंत्री मोदी की ओर से नेताओं को हाथ मिलाने का इशारा करने वाला पल भी कैमरों में कैद हुआ। अलग-अलग देशों और अलग-अलग हितों वाले नेताओं का एक साथ नजर आना ब्रिक्स के सामूहिक मंच की तस्वीर पेश करता है।

BRICS Summit: PM Modi, Putin and Xi Jinping Share the Frame in Viral Family Photo

ब्रिक्स सम्मेलन के दौरान पीएम मोदी के साथ जिनपिंग-पुतिन के हल्के पल। - फोटो : अमर उजाला

दिल्ली से दिखी ब्रिक्स की एकजुट तस्वीर

सम्मेलन की तस्वीरों में प्रधानमंत्री मोदी की भूमिका प्रमुख रूप से दिखाई दी। पुतिन और जिनपिंग के साथ उनकी तस्वीर, सभी नेताओं की फैमिली फोटो और संयुक्त रूप से पेड़ लगाने का कार्यक्रम इन सभी दृश्यों ने ब्रिक्स समिट के माहौल को खास बनाया। एक तरफ नेता कैमरे के सामने सहज और मुस्कुराते नजर आए, तो दूसरी ओर नई दिल्ली घोषणा में वैश्विक चुनौतियों और गंभीर मुद्दों पर साझा रुख सामने आया। ऐसे में मोदी-पुतिन-जिनपिंग की तस्वीर महज एक औपचारिक फोटो तक सीमित नहीं रही, बल्कि दिल्ली में आयोजित ब्रिक्स सम्मेलन की प्रमुख तस्वीरों में शामिल हो गई

BRICS Summit: PM Modi, Putin and Xi Jinping Share the Frame in Viral Family Photo

ब्रिक्स - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
2026 में भारत के पास ब्रिक्स की अध्यक्षता
भारत 12 और 13 सितंबर को 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन की मेजबानी कर रहा है। इसमें 11 सदस्य देशों के साथ 10 पार्टनर देशों के शीर्ष नेताओं और अंतरराष्ट्रीय संगठनों के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। दो दिवसीय सम्मेलन में सदस्य देशों के बीच सहयोग के साथ-साथ वैश्विक चुनौतियों से जुड़े मुद्दों पर चर्चा हुई। इस वर्ष ब्रिक्सकी अध्यक्षता भारत के पास है। भारत ने 2026 के लिए संगठन की थीम 'लचीलापन, नवाचार, सहयोग और स्थिरता के लिए निर्माण' रखी है। दिनभर चली बैठकों के बीच नेताओं का एक साथ आना सम्मेलन का अलग और यादगार पल रहा। औपचारिक कार्यक्रम के दौरान कैमरों के सामने कैद हुई यह तस्वीर ब्रिक्स समिट के दूसरे दिन की सबसे चर्चित तस्वीरों में से एक बन गई।

Leave Comments

Top