नईदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। सागर में जहरीली शराब पीने से बीमार हुए लोगों में शामिल 40 वर्षीय राम प्रसाद लोधी की रविवार शाम एम्स भोपाल में उपचार के दौरान मौत हो गई। गंभीर हालत में उसे रविवार शाम करीब छह बजे एयरलिफ्ट कर एम्स भोपाल लाया गया था
यहां इमरजेंसी विभाग में चिकित्सकों ने उसका उपचार शुरू किया, लेकिन उसकी हालत में सुधार नहीं हो सका और इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
अस्पताल में तोड़ा दम
मृतक के साले बहादुर लोधी ने बताया कि राम प्रसाद की हालत गंभीर होने के कारण उसे सागर से एयरलिफ्ट कर भोपाल लाया गया था। एम्स पहुंचने के बाद उसे इमरजेंसी में भर्ती कर उपचार दिया गया। चिकित्सकों ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन उसकी मौत हो गई।