MP Weather 6th September: पूरे प्रदेश में 24 घंटे भारी बारिश का अलर्ट, कई इलकों में वर्षा और वज्रपात की चेतावनी

प्रदेश के शिवपुरी और मुरैना जिलों में शनिवार को कई जगह अति भारी वर्षा हुई है। जबकि भोपाल, रायसेन, सीहोर जैसे जिलों में लगातार वर्षा के कारण कई जगह जलज...और पढ़ें

By Digital DeskEdited By: Dheeraj Belwal Publish Date: Sat, 05 Sep 2026 10:51:10 PM (IST)Updated Date: Sat, 05 Sep 2026 10:51:10 
  1. भोपाल, रायसेन और सीहोर में जलभराव
  2. पश्चिमी विक्षोभ के असर से होगी झमाझम
  3. तेज बारिश और वज्रपात की भी चेतावनी

नईदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। प्रदेश के शिवपुरी और मुरैना जिलों में शनिवार को कई जगह अति भारी वर्षा हुई है। जबकि भोपाल, रायसेन, सीहोर जैसे जिलों में लगातार वर्षा के कारण कई जगह जलजमाव की स्थिति पैदा हुई। रायसेन में तो बेगमगंज से विदिशा को जोड़ने वाला मुख्य मार्ग नाले में बाढ़ से आठ घंटे आवागमन बंद रहा।

भोपाल के कई इलाकों में जलभराव हुआ, उसके बाद भदभदा और कलियासोत डैम के गेट खोल दिए गए। अगले 24 घंटे के दौरान भी प्रदेश के कई हिस्सों में तेज वर्षा की संभावना है।

मौसम प्रणालियों का संयुक्त प्रभाव और पूर्वानुमान

मौसम विभाग के मुताबिक मानसून ट्रफ अभी उत्तर-पश्चिम मध्य प्रदेश के निम्न दबाव क्षेत्र से होकर गुजर रहा है। इसके अलावा दक्षिण हरियाणा से दक्षिण असम और दक्षिण गुजरात से उत्तर बांग्लादेश तक बने ट्रफ भी बारिश के लिए अनुकूल परिस्थितियां बना रहे हैं।

पश्चिमी विक्षोभ भी मध्य और ऊपरी क्षोभमंडल में सक्रिय हैं। इन प्रणालियों के संयुक्त प्रभाव से प्रदेश में अगले 24 घंटे तक बारिश और गरज-चमक का दौर बने रहने की संभावना है।

शिवपुरी, मुरैना और भोपाल में वर्षा के आंकड़े

शनिवार को सबसे अधिक 152 मिमी बारिश शिवपुरी के बैराड़ में दर्ज हुई है। पोहरी में 145, शिवपुरी में 135, कैलारस में 122 और सबलगढ़ में 117 मिमी बारिश हुई। श्योपुर में 110, कराहल में 100, कोलारस में 98, विजयपुर में 90 और नरवर में 87 मिमी वर्षा दर्ज की गई। इधर भोपाल के अलग-अलग क्षेत्रों में 65 से 81 मिमी बारिश दर्ज हुई है।


Leave Comments

Top