'महापौर गुमशुदा, विधायक चुप'... भोपाल में थाली-चम्मच और बीन बजाकर सड़कों पर उतरे कोलार के लोग

कोलार के मंदाकिनी चौराहे पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सांसद, महापौर और हुजूर विधायक के खिलाफ अनोखा प्रदर्शन किया।

By Madanmohan malviyaEdited By: bhupendra Singh Rajput Publish Date: Sat, 05 Sep 2026 10:29:34 PM (IST)Updated Date: Sat, 05 Sep 2026 10:29:34 PM (IST)
  1. कोलार के मंदाकिनी चौराहे पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन
  2. सांसद, महापौर और हुजूर विधायक के खिलाफ सड़क पर उतरे लोग
  3. समाधान के लिए भोपाल का मास्टर प्लान जल्द लागू करने की मांग

नईदुनिया प्रतिनिधि,भोपाल। कोलार की समस्याओं को लेकर शनिवार को ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने मंदाकिनी चौराहे पर अनोखा प्रदर्शन किया।

ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष राहुल सिंह राठौड़ के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने थाली-चम्मच, बीन और पुंगी बजाकर भोपाल के सांसद, महापौर और हुजूर विधायक को नींद से जगाने का प्रयास किया।

जनप्रतिनिधियों पर कसा तंज

महिलाओं ने थाली-चम्मच बजाकर महापौर को गुमशुदा बताया, जबकि युवाओं ने बीन-पुंगी बजाकर विधायक की चुप्पी पर तंज कसा।राहुल सिंह राठौड़ ने कहा कि कोलार में व्यापारी दुकानें बंद कर रहे हैं।
 
आमजन व रहवासी परेशान हैं, लेकिन सांसद और महापौर नजर नहीं आ रहे।सीलिंग के मुद्दे पर विधायक की चुप्पी भी सवाल खड़े करती है।

मास्टर प्लान की मांग

कांग्रेस ने चेतावनी दी कि जल्द समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो जनप्रतिनिधियों के घरों के बाहर ढोल बजाकर प्रदर्शन किया जाएगा। कार्यकर्ताओं ने सरकार से भोपाल का मास्टर प्लान जल्द लागू करने की मांग की, ताकि कोलार की समस्याओं का स्थायी समाधान हो सके।
 
इस मौके पर पूर्व सरपंच मंगल सिंह यादव, पूर्व प्रदेश सचिव प्रशांत चौहान, जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री योगेश सराठे, महिला कांग्रेस की प्रदेश सचिव महक राणा, मुकेश शाह,बबलू खान सहित अन्य मौजूद थे ।

Leave Comments

Top