MP Teacher Protest: भोपाल में 12 दिन से शिक्षकों की भूख हड़ताल, महिला अभ्यर्थी ने प्रधानमंत्री से की अपील

माध्यमिक शिक्षक (वर्ग-2) और प्राथमिक शिक्षक (वर्ग-3) भर्ती के अभ्यर्थियों का पदवृद्धि की मांग को लेकर राजधानी के नीलम पार्क में 21 अगस्त से अनिश्चितका...और पढ़ें

By Anjali raiEdited By: ADITYA KUMAR Publish Date: Tue, 01 Sep 2026 10:43:31 PM (IST)Updated Date: Tue, 01 Sep 2026 10:43:30 

नईदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। माध्यमिक शिक्षक (वर्ग-2) और प्राथमिक शिक्षक (वर्ग-3) भर्ती के अभ्यर्थियों का पदवृद्धि की मांग को लेकर राजधानी के नीलम पार्क में 21 अगस्त से अनिश्चितकालीन धरना और भूख हड़ताल जारी है। अभ्यर्थियों के अनुसार पदवृद्धि आंदोलन को करीब 11 महीने और अनिश्चितकालीन धरने को 12 दिन हो चुके हैं। आने वाले दिनों में आंदोलन को और व्यापक करने की तैयारी है।

आंदोलन के दौरान नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने अभ्यर्थियों से वीडियो कॉल के माध्यम से बातचीत कर आंदोलन को समर्थन दिया। अभ्यर्थियों ने सरकार से रिक्त शिक्षक पदों पर भर्ती प्रक्रिया आगे बढ़ाने, पदों में वृद्धि करने और चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति देने की मांग की है।

पीएम मोदी से लगाई मार्मिक अपील, आंदोलन तेज करने की चेतावनी

भूख हड़ताल कर रहे अभ्यर्थियों रितु सैनी, प्रियंका सिंह और मुनेंद्र सिंह का कहना है कि मांगों की लगातार अनदेखी से बेरोजगार युवाओं में आक्रोश बढ़ रहा है। प्रियंका सिंह ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मार्मिक अपील की है कि वे लोग कितनी परीक्षाएं देंगे।

उनका कहना है कि प्रदेश के सरकारी स्कूलों में बड़ी संख्या में शिक्षक पद रिक्त हैं, इसके बावजूद भर्ती और पदवृद्धि की प्रक्रिया अपेक्षित गति से आगे नहीं बढ़ रही है। अभ्यर्थियों ने सरकारी स्कूलों में शिक्षकों की पर्याप्त नियुक्ति और शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने की मांग करते हुए कहा कि सरकार उनकी मांगों पर जल्द निर्णय ले, अन्यथा आंदोलन को और तेज किया जाएगा।


Leave Comments

Top