
भारतीय विज्ञान शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थान (IISER) भोपाल के जैविक विज्ञान विभाग के प्रो. सौरव दत्ता का प्रतिष्ठित राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार – HEI 2026 के लिए चयन किया गया है। यह पुरस्कार भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय द्वारा प्रदान किया जाता है। राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार – HEI उच्च शिक्षा संस्थानों के उन उत्कृष्ट शिक्षकों को सम्मानित करता है, जिन्होंने शिक्षण, अनुसंधान, मार्गदर्शन (मेंटॉरशिप), नवाचार तथा विद्यार्थियों और शैक्षणिक समुदाय के समग्र विकास में उल्लेखनीय योगदान दिया है।

यह प्रतिष्ठित पुरस्कार 5 सितंबर 2026 को शिक्षक दिवस के अवसर पर भारत की माननीय राष्ट्रपति द्वारा प्रदान किया जाएगा। प्रो. दत्ता का चयन शिक्षण, विद्यार्थियों के मार्गदर्शन और अकादमिक उत्कृष्टता के प्रति उनके समर्पण का महत्वपूर्ण राष्ट्रीय सम्मान है। प्रो. सौरव दत्ता की यह उपलब्धि IISER भोपाल के लिए गर्व का विषय है और संस्थान में उत्कृष्ट शिक्षण, अनुसंधान एवं विद्यार्थियों के समग्र विकास के प्रति प्रतिबद्धता को भी रेखांकित करती है।
IISER भोपाल परिवार की ओर से प्रो. सौरव दत्ता को इस प्रतिष्ठित सम्मान के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ। संस्थान उनके निरंतर सफलता और भविष्य में अनेक उपलब्धियों की कामना करता है।
****
(रिलीज़ आईडी: 2302261) आगंतुक पटल : 23