भोपाल में कश्मीरी छात्रों को डराने की कोशिश, मकान मालिक को भी धमकाया; DGP से शिकायत के बाद हरकत में आई पुलिस

By Digital Desk Edited By: Ravindra Soni  Updated: Thu, 20 Aug 2026 05:30 PM (IST)

भोपाल में फार्मेसी की पढ़ाई कर रहे जम्मू-कश्मीर के दो छात्रों को कश्मीरी होने के कारण धमकाया गया और मकान खाली करने का दबाव बनाया गया। जम्मू-कश्मीर स्टूडेंट्स एसोसिएशन की शिकायत पर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की, छात्रों को सुरक्षा का भरोसा दिलाया

-प्रतीकात्मक चित्र।

-प्रतीकात्मक चित्र।

HighLights

  1. भोपाल में कश्मीरी छात्रों को डराया, मकान खाली करने का दबाव।

  2. जेकेएसए की शिकायत पर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की।

  3. संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ, छात्रों को सुरक्षा का भरोसा।

डिजिटल डेस्क, भोपाल। राजधानी भोपाल में फार्मेसी की पढ़ाई कर रहे जम्मू-कश्मीर के दो छात्रों को डराने-धमकाने और मकान खाली कराने का दबाव बनाने का मामला सामने आया है। छात्रों के कश्मीरी होने और एक विशेष वर्ग से ताल्लुक रखने पर आपत्ति जताते हुए कुछ असामाजिक तत्वों ने उन्हें धमकाया। मामले की सूचना मिलते ही जम्मू-कश्मीर स्टूडेंट्स एसोसिएशन (जेकेएसए) और पुलिस सक्रिय हुई, जिसके बाद स्थिति को संभाल लिया गया। दोनों छात्र प्रधानमंत्री विशेष छात्रवृत्ति योजना के तहत भोपाल में फार्मेसी की पढ़ाई कर रहे ह

 

मकान मालिक को भी दी धमकी

पीड़ित छात्रों का आरोप है कि कुछ लोगों ने उनके कश्मीरी होने को लेकर आपत्ति जताई और मकान मालिक पर उन्हें तुरंत घर से निकालने का दबाव बनाया। कथित तौर पर धमकी दी गई कि यदि छात्रों को नहीं हटाया गया तो जबरन घर में घुसकर उन्हें बाहर निकाल दिया जाएगा। इससे दोनों छात्र डर गए और उन्होंने मामले की जानकारी संबंधित लोगों तक पहुंचाई।

जेकेएसए ने डीजीपी से मांगी सुरक्षा

मामले की गंभीरता को देखते हुए जम्मू-कश्मीर स्टूडेंट्स एसोसिएशन के राष्ट्रीय संयोजक नासिर खुहामी ने मध्य प्रदेश के पुलिस महानिदेशक से संपर्क कर छात्रों की सुरक्षा सुनिश्चित करने का आग्रह किया। डीजीपी ने भोपाल पुलिस आयुक्त संजय कुमार को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए।

यह वीडियो भी देखें

निर्देश मिलते ही निशातपुरा पुलिस और एसीपी के नेतृत्व में टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने छात्रों से बातचीत कर उन्हें सुरक्षा का भरोसा दिलाया। साथ ही धमकी देने के आरोप में शामिल संदिग्धों को चिह्नित कर थाने लाया गया, जहां उनसे पूछताछ की जा रही है।


Leave Comments

Top