भोपाल में इंस्टाग्राम दोस्ती के बाद एक शादीशुदा ब्यूटीशियन ने आदिल नामक युवक पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म और धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने का आरोप लगा ...और पढ़

इंस्टाग्राम पर दोस्ती के बाद शादी का झांसा देकर दुष्कर्म।
महिला पर धर्म परिवर्तन और मांस खाने का दबाव बनाया।
हिंदू संगठनों ने आरोपी को होटल से पकड़कर पुलिस को सौंपा।
डिजिटल डेस्क, भोपाल। राजधानी भोपाल के पिपलानी थाना क्षेत्र में इंस्टाग्राम के जरिए हुई दोस्ती के बाद एक शादीशुदा महिला ने युवक पर शादी का झांसा देकर करीब एक साल तक दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। महिला का आरोप है कि युवक उस पर धर्म परिवर्तन का दबाव बनाता था और मांस खाने के लिए भी मजबूर करने की कोशिश करता थ
मामला तब सामने आया जब आरोपित ने महिला को धमकाकर पिपलानी क्षेत्र के एक होटल में मिलने बुलाया। इसकी जानकारी मिलने पर कुछ हिंदू संगठन के कार्यकर्ता मौके पर पहुंच गए और युवक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। महिला की शिकायत पर पुलिस ने राजगढ़ निवासी आदिल के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस के मुताबिक महिला पेशे से ब्यूटीशियन है और उसका पति से विवाद चल रहा है। इसी दौरान उसकी पहचान इंस्टाग्राम के माध्यम से आदिल से हुई। सोशल मीडिया पर बातचीत का सिलसिला बढ़ा और दोनों के बीच संबंध बन गए।
महिला ने पुलिस को दिए बयान में आरोप लगाया कि आदिल ने उससे शादी करने का भरोसा दिया और इसी बहाने करीब एक साल तक उसका शारीरिक शोषण करता रहा। बाद में वह शादी की बात से पीछे हटने लगा और महिला पर अन्य तरह का दबाव बनाने लगा।
महिला का आरोप है कि आदिल उस पर मुस्लिम धर्म अपनाने के लिए लगातार दबाव डालता था। उसने मांस खाने के लिए भी दबाव बनाने की बात पुलिस को बताई है। महिला के मुताबिक विरोध करने पर उसे धमकाया भी जाता था।
पुलिस के अनुसार दो दिन पहले महिला और आदिल के पिपलानी क्षेत्र स्थित एक होटल में मिलने की सूचना कुछ हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं को मिली। वे मौके पर पहुंचे और युवक को पकड़ लिया। इस दौरान विवाद और हंगामे की स्थिति बन गई। आरोपित के साथ मारपीट किए जाने की बात भी सामने आई है।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और महिला तथा युवक को थाने ले गई। महिला के बयान और शिकायत के आधार पर पुलिस ने आदिल के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अब मामले से जुड़े अन्य पहलुओं और महिला द्वारा लगाए गए आरोपों की जांच कर रही है।