धार जिले के बाग में एक 15 वर्षीय बालिका के कान से डॉक्टर ने जीवित बिच्छू निकाला, जिसे परिजन पहले कीड़ा समझकर पानी डाल रहे थे। यह घटना बेकलिया गांव की है, जिसने सभी को हैरान कर दिया।
-1787200567814_v.webp)
बच्ची के कान में से निकला बिच्छू।
डिजिटल डेस्क, भोपाल। मध्यप्रदेश के धार जिले से हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है, जहां एक 15 वर्षीय बालिका को लगा कि उसके कान में कीड़ा घुसा है। उसे निकालने के लिए पानी भी डाला गया, लेकिन करीब एक घंटे तक राहत नहीं मिल
इसके बाद जब चिकित्सक ने कान के भीतर बारीकी से जांच की और दिखाई दे रही पूंछ को सावधानी से बाहर निकाला तो सामने आया कि कान में कोई मामूली कीड़ा नहीं, बल्कि छोटा बिच्छू घुसा हुआ था।
कान से बिच्छू निकलते ही बालिका और उसके परिजन भी हैरान रह गए। मामला धार जिले के बाग क्षेत्र के ग्राम वेकलिया का है। जानकारी के अनुसार बनसिंह चौहान की 15-16 वर्षीय बेटी अंतिम घर में चारे का भारा और अन्य सामान इधर-उधर कर रही थी
इसी दौरान उसे अचानक कान में कुछ घुसने जैसा महसूस हुआ। कान में हलचल और असहजता होने पर उसे लगा कि कोई छोटा कीड़ा भीतर चला गया है। परिजनों ने भी इसी आशंका में उसे बाहर निकालने का प्रयास किया और कान में पानी डाला, लेकिन परेशानी कम नहीं हुई।
करीब एक घंटे तक प्रयास के बाद भी जब राहत नहीं मिली तो परिजन उसे बाग में वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. आरके शिंदे के पास लेकर पहुंचे। कान की जांच के दौरान भीतर कुछ जीव जैसा दिखाई दिया। आवश्यक सावधानी बरतते हुए उपचार किया गया। इसी दौरान कान से किसी जीव की हल्की पूंछ बाहर दिखाई दी। उसे सावधानीपूर्वक बाहर निकाला गया तो सभी के होश उड़ गए, क्योंकि जिसे वह कीड़ा समझ रहे थे, वह छोटा बिच्छू था।
इस पूरी घटना ने इसलिए भी चौंकाया कि सामान्य तौर पर कान में कीड़ा चले जाने की घटनाएं सामने आती हैं, लेकिन कान के भीतर बिच्छू पहुंच जाना बेहद असामान्य घटना मानी जा रही है। बालिका को जिस जीव के कान में होने का अहसास हो रहा था, उसे वह और उसके परिजन छोटा कीड़ा समझ रहे थे। उन्हें यह अंदाजा भी नहीं था कि कान के भीतर बिच्छू मौजूद है।
समय पर चिकित्सकीय सहायता मिलने से बिच्छू को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया और बालिका को उपचार दिया गया। घटना के बाद परिजन भी इस बात को लेकर हैरान रहे कि घर में सामान और चारा इधर-उधर करते समय आखिर बिच्छू कान तक कैसे पहुंच गया। डॉ. आरके शिंदे मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी पद से सेवानिवृत्त होने के बाद बाग में सेवाएं दे रहे हैं। इस मामले में भी उन्होंने सावधानीपूर्वक जांच कर बिच्छू को बाहर निकाला।