*कानून-व्यवस्था में लापरवाही या पद का दुरुपयोग अस्वीकार्य : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

                    - मामले की निष्पक्ष जांच कराकर दोषियों पर की जायेगी कठोर कार्रवाई
                     - मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दिए कटनी सीएसपी को तत्काल निलंबित करने के निर्देश

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कटनी में सामने आए गंभीर प्रकरण को अत्यंत गंभीरता से लेते हुए मुख्य सचिव को संबंधित सीएसपी के विरुद्ध तत्काल निलंबन की कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सोशल मीडिया 'एक्स' पर स्पष्ट किया है कि कानून व्यवस्था से जुड़े किन्हीं भी मामलों में किसी भी स्तर पर लापरवाही, दबाव या पद का दुरुपयोग कतई  स्वीकार नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाएगी और दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।


Leave Comments

Top