
भारत ने पाकिस्तान को हराया - फोटो : PTI
विस्तार
भारत ने हॉकी विश्व कप 2026 के महामुकाबले में पाकिस्तान को 5-3 से हराकर टूर्नामेंट के दूसरे दौर में प्रवेश कर लिया। एम्सटलवीन के वेगनर स्टेडियम में खेले गए पूल डी के इस मुकाबले में भारतीय टीम ने शुरुआत से ही पाकिस्तान पर दबाव बनाए रखा। कप्तान हरमनप्रीत सिंह और अभिषेक के दो-दो गोल की बदौलत भारत ने मुकाबले पर अपनी पकड़ मजबूत की, जबकि हार्दिक सिंह ने भी एक गोल दागा। पाकिस्तान की ओर से हन्नान शाहिद ने दो और सुफियान खान ने एक गोल किया।