पत्र सूचना कार्यालय (पीआईबी), भोपाल द्वारा कल 06 अगस्त (गुरुवार) को अनूपपुर में "विकसित भारत@2047", आयुष्मान भारत-प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (AB-PMJAY) सहित केन्द्र सरकार की अन्य महत्वपूर्ण जनकल्याणकारी योजनाओं पर केन्द्रित "वार्तालाप" कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम का उद्देश्य केंद्र सरकार की प्रमुख योजनाओं, जनकल्याणकारी पहलों तथा विकसित भारत-2047 के विजन से संबंधित जानकारी आमजन एवं मीडिया के माध्यम से व्यापक स्तर तक पहुंचाना है।
कार्यक्रम के दौरान विभिन्न विभागों के विषय विशेषज्ञ विकसित भारत @2047, आयुष्म्मान भारत/ वीबी- जी राम जी पर केन्द्रित एवं केन्द्र सरकार की अन्य महत्वपूर्ण योजनाओं पर वार्तालाप कार्यक्रम में संबंधित विषयों पर प्रस्तुतीकरण देंगे। MG/PD/C (रिलीज़ आईडी: 2294687) आगंतुक पटल : 27