Neeraj Chopra CWG 2026: भाला फेंक स्पर्धा के फाइनल में नीरज चोपड़ा रजत पदक की दौड़ में, PAK के अरशद नदीम बाहर

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला। Published by: ज्योति भास्कर Updated Sat, 01 Aug 2026 01:11 AM Neeraj Chopra CWG 2026: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आयोजित कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में आज भारतीय खिलाड़ियों ने यादगार प्रदर्शन किए। अब भाला फेंक स्पर्धा के फाइनल में नीरज चोपड़ा समेत तीन भारतीय ताल ठोक रहे हैं। ग्लास्गो में आयोजित राष्ट्रमंडल खेलों में नीरज और दो अन्य भारतीय- रोहित यादव और यशवीर सिंह ने जैवलिन कितनी दूर फेंके? फाइनल मुकाबले के बाद पदक तालिका में स्थिति कैसी है? जानिए इस खबर में

Neeraj Chopra CWG 2026 Glasgow Javelin final Rohit Yadav and Yash Vir Singh Attempts medal details hindi news

नीरज चोपड़ा (फाइल) - फोटो : IANS

विस्तार

Neeraj Chopra CWG 2026: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आयोजित कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में आज भाला फेंक स्पर्धा का फाइनल हो रहा है। ओलंपिक में भारत के लिए स्वर्ण पदक जीत चुके स्टार एथलीट नीरज चोपड़ा समेत तीन भारतीय आज इस प्रतियोगिता में देश का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। राष्ट्रमंडल खेल ग्लास्गो में नीरज के अलावा जो दो अन्य भारतीय शामिल हैं, उनके नाम रोहित यादव और यशवीर सिंह हैं। इस वैश्विक स्पर्धा में कांटे की टक्कर हो रही है। तीनों भारतीय खिलाड़ियों और अन्य प्रतिद्वंद्वियों ने जैवलिन (भाला) कितनी दूर फेंके? फाइनल मुकाबले के बाद पदक तालिका में किस देश की स्थिति कैसी है? भारत जैवलिन के अलावा किन प्रतियोगिताओं में पदक जीत सकता है? इस खबर में जानिए तमाम सवालों के जवाब
खिलाड़ी का नाम (देश) भाला कितनी दूर फेंका
नीरज चोपड़ा (भारत)
  1. 80.97 मीटर
  2. 85.83 मीटर (सीजन का बेस्ट)
यश वीर सिंह (भारत)
  1. 78.55 मीटर
रोहित यादव (भारत)
  1. 77.50 मीटर
  2. 81.56 मीटर
अरशद नदीम (पाकिस्तान) 77.41 मीटर
रुमेश थरंगा पथिरागे (श्रीलंका) 89.75 मीटर

श्रीलंका के युवा खिलाड़ी पर भी नजरें
नीरज चोपड़ा के अलावा इस स्पर्धा में श्रीलंकाई युवा रुमेश थरंगा पथिरागे के थ्रो पर भी चर्चा हो रही है। खबरों में नीरज और रुमेश के बीच दोस्ती और उनकी तस्वीरों को लेकर भी काफी चर्चा हुई है। ग्लास्गो की स्पर्धा में दोनों अपने-अपने देश के लिए जान लगा रहे हैं, ऐसे में पदक की दौड़ में बाजी कौन मारता है, ये देखना दिलचस्प होगा। इस स्पर्धा में नीरज और रुमेश के अलावा पाकिस्तानी प्रतिद्वंद्वी अरशद नदीम पर भी नजरें हैं। पिछली अंतरराष्ट्रीय स्पर्धा में नदीम बाजी मारने में सफल रहे थे, जबकि चोट से जूझ रहे नीरज को मायूसी हाथ लगी थी।

Leave Comments

Top