असिस्टेंट प्रोफेसर परीक्षा स्थगित, अब 4 अक्टूबर को होगी

 15 अगस्त तक नए आवेदकों को मौका
भोपाल। संघ लोक सेवा आयोग की मुख्य परीक्षा के साथ तिथियां टकराने के कारण मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग ने असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती के तीसरे चरण की परीक्षा को स्थगित कर दिया है। अब पांच प्रमुख विषयों की यह परीक्षा 4 अक्टूबर को आयोजित की जाएगी। आयोग ने इसका संशोधित शेड्यूल अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी करने के साथ ही नए उम्मीदवारों के लिए 15 अगस्त तक ऑनलाइन आवेदन करने का अवसर भी प्रदान किया है।
दरअसल, पीएससी के तीसरे चरण की परीक्षा और यूपीएससी मेंस परीक्षा एक ही समय पर होने के कारण अभ्यर्थियों के सामने किसी एक परीक्षा को चुनने की मजबूरी बन रही थी। इसे लेकर लगातार मिल रहे मांग पत्रों और छात्रों की असुविधा को ध्यान में रखते हुए आयोग ने परीक्षा कार्यक्रम में संशोधन का फैसला किया है। पीसीएस के विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी  ने बताया कि संशोधित शेड्यूल वेबसाइट पर अपलोड कर दिया गया है। संबंधित विषयों के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया पुनः शुरू की जा रही है, जहाँ इच्छुक नए उम्मीदवार 15 अगस्त तक अपना फॉर्म जमा कर सकते हैं।
 


Leave Comments

Top