धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर भोपाल में छात्रों का जश्न: ढोल-नगाड़ों के बीच मिठाई बांटी, बोले-अभी तो शुरुआत

न्यूज डेस्क,अमर उजाला, भोपाल Published by: Sandeep Kumar Tiwari Updated Sat, 25 Jul 2026 06:19 PM IST

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद भोपाल के रोशनपुरा चौराहे पर एनएसयूआई के नेतृत्व में छात्रों ने ढोल-नगाड़ों के साथ जश्न मनाया। मिठाइयां बांटी गईं, नारेबाजी हुई और छात्रों ने इसे अपने संघर्ष की जीत बताते हुए शिक्षा व्यवस्था में जवाबदेही की लड़ाई जारी रखने का ऐलान किया।

Students in Bhopal celebrate Dharmendra Pradhan's resignation: Sweets distributed amidst the beating of drums;

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद भोपाल में जश्न - फोटो : अमर उजाल

विस्तार

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद राजधानी भोपाल के रोशनपुरा चौराहे पर छात्रों ने जमकर जश्न मनाया। कांग्रेस के छात्र संगठन एनएसयूआई के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में छात्रों ने ढोल-नगाड़े बजाए, मिठाइयां बांटी और जोरदार नारेबाजी की। छात्र गानों पर झूमते हुए नाचते नजर आए और इसे युवाओं के संघर्ष की जीत बताया। कार्यक्रम के दौरान छात्र जेन-जी से जो टकराएगा, इस्तीफा देकर जाएगा और अभी तो शुरुआत है, कुछ सवाल अभी भी बाकी हैं लिखे प्लेकार्ड लेकर पहुंचे। प्रदर्शन में शामिल छात्रों का कहना था कि यह केवल एक मंत्री के इस्तीफे का मामला नहीं, बल्कि शिक्षा व्यवस्था में जवाबदेही तय कराने की दिशा में पहला कदम है
2026-07-25 23:12:34 विविधा    

Leave Comments

Top