इस्लामाबाद/काबुल. पाकिस्तान ने अफगानिस्तान से लगी अपनी सीमा पर हवाई हमले किए, जिसमें 29 लोग मारे गए. वहीं 50 से अधिक लोगों के घायल होने की खबर है. पाकिस्तान के इन्फॉर्मेशन मिनिस्टर अत्ताउल्लाह तरार ने रविवार देर रात कहा कि पाकिस्तान की सिक्योरिटी फोर्स ने पाकिस्तान-अफगान बॉर्डर पर एक अच्छी तरह से प्लान किया हुआ इंटेलिजेंस बेस्ड ग्राउंड ऑपरेशन किया और बॉर्डर इलाके में हमले किए.
मंत्री ने कहा कि यह कार्रवाई पाकिस्तान के अंदर खैबर पख्तूनख्वा, बलूचिस्तान और पाकिस्तान रेंजर्स (सिंध) कैंप, कराची के मासूम लोगों के खिलाफ हाल ही में हुई कई आतंकवादी घटनाओं के बाद की गई. सिंध पुलिस चीफ ने डॉन को बताया कि शनिवार रात कराची के गुलिस्तान-ए-जौहर इलाके में पाकिस्तान सिंध रेंजर्स के प्रांतीय हेडक्वार्टर पर हुए हमले में तीन पाकिस्तानी पैरामिलिट्री के जवान और तीन आतंकवादी मारे गए.
सिंध के इंस्पेक्टर जनरल जावेद आलम ओधो ने कहा कि आतंकवादियों ने अपनी गाड़ी से मेन गेट में टक्कर मारी थी और शुरू में वे यह कन्फर्म नहीं कर पाए कि कोई ब्लास्ट भी हुआ था या नहीं. डॉन के मुताबिक ओधो ने आगे कहा कि एक सफाई अभियान चल रहा था और इलाके को स्पेशल सिक्योरिटी यूनिट (स्स्) के कमांडो, एंटी-टेररिस्ट फोर्स (्रञ्जस्न) और रेंजर्स के जवानों ने सील कर दिया था. पुलिस सर्जन सुम्मैया सैयद ने डॉन को बताया कि एक घायल पैरामिलिट्री जवान को पैर में गोली लगने के बाद अस्पताल लाया गया था.
इससे पहले डॉन के मुताबिक इलाके में भारी फायरिंग और धमाके की खबर मिलने के बाद पुलिस वाले घटनास्थल पर पहुंचे. पुलिस ने पूरे इलाके को भी सील कर दिया था. रेस्क्यू 1122 सिंध ने कहा कि उसे गुलिस्तान-ए-जौहर ब्लॉक 5 के पास धमाके की खबर मिली थी. उसने तुरंत अपने सेंट्रल कमांड और कंट्रोल सेंटर से टीमों को मौके पर भेज दिया.