नईदुनिया प्रतिनिधि, देवास। पूर्व मुख्यमंत्री व कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने मीडिया से चर्चा में अयोध्या स्थित श्रीराम मंदिर में चंदा चोरी के मामले में कहा कि यह दुखद है। भारत के इतिहास में आजादी के पहले व आजादी के बाद पहली बार ऐसी हुकूमत आई है जिसकी हुकूमत में मंदिर की दान राशि में घोटाला हो रहा।
आप पार्टी के सांसद संजय सिंह ने एसआईटी प्रमुख को 11 बिंदु भेजे और कहा कि इनके आधार पर जांच की जाए। सिंह ने कहा कि सस्ती जमीन को महंगी कर चंपत राय ने खरीदा था।
उनके इस्तीफे से काम नहीं चलेगा। एफआईआर होनी चाहिए। अनिल मिश्रा को भी दोषी मानकर केस दर्ज किया जाना चाहिए।
दिग्विजय ने यह भी कहा कि मप्र के मुख्यमंत्री मोहन यादव जब नगरीय विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष व मंत्री बने थे तभी से उनका भूमि प्रेम उजागर है।
भाजपा कह रही कि सीएम ने मुख्यमंत्री बनने के बाद कोई जमीन नहीं खरीदी, लेकिन यह तो सामने है कि लैंड यूज तो सीएम बनने के बाद ही बदला गया। नीट व सीबीएसई के मामले में भी केंद्र सरकार की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए।