अयोध्या राम मंदिर इस बार चर्चा में है। चर्चा की वजह है कथित तौर पर मंदिर परिसर के दानपात्रों से 'गबन' के आरोप। उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार की तरफ से गठित विशेष जांच दल (एसआईटी) ने राम मंदिर के इस कथित गबन की जांच की और 15 और 16 जून को कई बड़े चेहरों से पूछताछ की गई थी।