Op Sindoor: 'पहले दिन हम पूरी तरह हार गए थे', ऑपरेशन सिंदूर पर कांग्रेस नेता पृथ्वीराज चव्हाण का विवादित बयान

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महाराष्ट्र Published by: अमन तिवारी Updated Tue, 16 Dec 2025 09:03 PM IST

Prithviraj Chavan Controversial Statement: महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता पृथ्वीराज चव्हाण ने सेना के ऑपरेशन सिंदूर को लेकर विवादित बयान दिया है। उन्होंने दावा किया कि पहले दिन भारत हवाई लड़ाई में हार गया था और इस दौरान भारतीय वायुसेना पूरी तरह जमीन पर रही।

महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता पृथ्वीराज चव्हाण ने मंगलवार को ऑपरेशन सिंदूर पर विवादित बयान दिया। उन्होंने कहा, 'पहले दिन (ऑपरेशन सिंदूर के) हम पूरी तरह हार गए थे। 7 तारीख को जो आधे घंटे की हवाई लड़ाई हुई, उसमें हम पूरी तरह हार गए, चाहे लोग इसे मानें या न मानें। भारतीय विमानों को मार गिराया गया। वायुसेना पूरी तरह से जमीन पर थी और एक भी विमान नहीं उड़ा। चव्हाण ने पुणे में मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि अगर ग्वालियर, बठिंडा या सिरसा से कोई विमान उड़ता, तो पाकिस्तान की ओर से उसे मार गिराए जाने की बहुत ज्यादा संभावना थी, इसीलिए वायुसेना पूरी तरह से जमीन पर थी।'                                                                                                                                                 'क्या सच में 12 लाख सैनिकों की सेना रखने की जरूरत है?'

उन्होंने यह भी कहा कि 'हाल ही में हमने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान देखा कि सेना की एक किलोमीटर भी मूवमेंट नहीं हुई दो-तीन दिनों में जो कुछ भी हुआ, वह सिर्फ हवाई युद्ध और मिसाइल युद्ध था। भविष्य में भी युद्ध इसी तरह लड़े जाएंगे। ऐसी स्थिति में, क्या हमें सच में 12 लाख सैनिकों की सेना रखने की जरूरत है, या हम उनसे कोई और काम करवा सकते हैं?19 दिसंबर को देश का प्रधानमंत्री बदला जाएगा- चव्हाण
इसके साथ ही उन्होंने एक बार फिर दोहराया कि जल्द ही एक मराठी नेता देश के प्रधानमंत्री का पद संभाल सकता है। उन्होंने कहा कि आने वाले 19 दिसंबर को देश का प्रधानमंत्री बदला जाएगा। बता दें कि चव्हाण यूपीए सरकार के दौरान मंत्री भी रह चुके हैं। इसके चलते दिल्ली से उनके अच्छे संबंध माने जाते है। इसके चलते उनके बयान को कई नेताओं ने गंभीरता से लिया है। पृथ्वीराज चव्हाण ने अमेरिकी दस्तावेजों पर चर्चा करते हुए सनसनीखेज दावा किया। उन्होंने कहा कि 19 दिसंबर को अमेरिका में कुछ दस्तावेज सामने आएंगे, जिससे पूरी दुनिया में हलचल मच जाएगी। इसमें कई राजनीतिक नेताओं का स्टिंग ऑपरेशन सामने आएगा। इसका असर भारत पर भी पड़ेगा। 

Leave Comments

Top