ममता बनर्जी, अभिषेक बनर्जी - फोटो : एएनआई
विस्तार
पश्चिम बंगाल के डीजीपी सिद्ध नाथ गुप्ता ने तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) की सुप्रीमो ममता बनर्जी और पार्टी महासचिव अभिषेक बनर्जी के आवासों से सुरक्षा हटाए जाने की खबरों पर स्थिति साफ की है। उन्होंने बताया कि वहां पुलिस कर्मियों की एक अतिरिक्त यूनिट तैनात थी, इसलिए हमने उसे बस कम किया है। हमने किसी भी तरह की सुरक्षा को वापस नहीं लिया है।
सुरक्षा प्रोटोकॉल के अनुसार
उन्होंने कहा 'कुछ लोग सुरक्षा वापस लेने के बारे में बात कर रहे थे। सांसद (अभिषेक बनर्जी) और ममता बनर्जी को जेड+ श्रेणी की सुरक्षा प्रदान की गई थी। जेड+ श्रेणी के लिए सुरक्षा बल की तैनाती येलो बुक में स्पष्ट रूप से उल्लिखित है। हम जेड+ श्रेणी के सुरक्षा प्राप्त व्यक्तियों के लिए येलो बुक में दिए गए निर्देशों के अनुसार ही सुरक्षा बल तैनात कर रहे हैं। इससे अधिक की तैनाती वापस ले ली गई है और हम इसका उपयोग कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए कर रहे हैं। संक्षेप में, किसी भी प्रकार की सुरक्षा वापस नहीं ली गई है। सुरक्षा येलो बुक में दिए गए प्रोटोकॉल के अनुसार ही है।'