बंगाल का दंगल: ममता का इस्तीफा देने से इनकार, शुभेंदु अधिकारी ने दी नसीहत, कहा- संविधान में सब लिखा है

एएनआई, कोलकाता Published by: राकेश कुमार Updated Tue, 05 May 2026 06:39 PM IST

निवर्तमान मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के इस्तीफा न देने के बयान ने बंगाल में संविधानिक बहस छेड़ दी है, जिस पर शुभेंदु अधिकारी ने संविधान का हवाला देकर पलटवार किया है। बंगाल की हाई-प्रोफाइल चुनावी जंग के बाद अब सारा मामला संविधानिक मर्यादाओं के इर्द-गिर्द सिमटता दिख रहा है। अधिकारी ने क्या कहा? जानिए...

west bengal politics mamata banerjee suvendu adhikari constitution statement news updates hindi
भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी और बंगाल की निर्वतमान सीएम ममता बनर्जी - फोटो : ANI

विस्तार

पश्चिम बंगाल की राजनीति में चुनाव नतीजों के बाद भी घमासान थमता नजर नहीं आ रहा है। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने अपनी हार को स्वीकार करने से इनकार करते हुए पद से इस्तीफा न देने का मन बनाया है। उनके इस बयान ने राजनीतिक गलियारों में नई चर्चा को जन्म दे दिया है। ममता बनर्जी ने दो टूक शब्दों में कहा है कि वे न तो हारी हैं और न ही इस्तीफा देंगी।

Leave Comments

Top