ट्रंप की 'न' के बाद व्हाइट हाउस की 'हां': फिर शांति वार्ता की कमान संभालेंगे वेंस, ईरान के जवाब का इंतजार

वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला। Published by: राकेश कुमार Updated Sun, 19 Apr 2026 11:11 PM IS

डोनाल्ड ट्रंप और व्हाइट हाउस के विरोधाभासी बयानों के बाद अब साफ हो गया है कि उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ही ईरान के साथ दूसरे दौर की वार्ता की कमान संभालेंगे। इससे पहले अमेरिकी राष्ट्रपति ने सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए कहा था कि वेंस इस्लामाबाद वार्ता में शामिल नहीं होंगे।

jd vance pakistan visit iran talks trump decision islamabad updates
इस्लामाबाद शांति वार्ता (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : @अमर उजाल

विस्तार

ईरान और अमेरिका के बीच मंडरा रहे युद्ध के बादलों को छांटने के लिए कूटनीति की मेज एक बार फिर सजने वाली है। भारी ऊहापोह के बाद व्हाइट हाउस ने पुष्टि की है कि अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस पाकिस्तान में होने वाली दूसरे दौर की बातचीत का नेतृत्व करेंगे। यह फैसला तब आया है जब खुद राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पहले इस पर 'न' कह दिया था।

Leave Comments

Top