PM Modi In Coimbatore: महिला आरक्षण पर तमिलनाडु में बोले प्रधानमंत्री, दुख-दर्द अपनों के बीच बांटना चाहता हूं

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोयंबटूर (तमिलनाडु)। Published by: Jyoti Bhaskar Updated Sat, 18 Apr 2026 07:15 PM IS

PM Modi In Coimbatore NDA-BJP Rally: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज तमिलनाडु के कोयंबटूर में चुनावी रैली को संबोधित करने पहुंचे। उन्होंने महिला आरक्षण के मुद्दे पर कहा, वे अपना दुख-दर्द अपनों के बीच बांटना चाहते हैं। पीएम मोदी ने संसद में विरोध करने वाली कांग्रेस पार्टी को आड़े हाथों लिया। बकौल पीएम मोदी महिला आरक्षण को लेकर उनकी लड़ाई खत्म नहीं हुई है। उन्होंने अपने संबोधन में और क्या बातें कहीं? जानिए इस खबर में

Tamil Nadu Polls BJP Rally Updates PM Modi Coimbatore Campaign Women Reservation sorrow Among Own People news
नरेंद्र मोदी, प्रधानमंत्री - फोटो : @अमर उजाला

विस्तार

तमिलनाडु का चुनावी पारा चढ़ने लगा है। प्रचार के अंतिम हफ्ते में सभी दल पूरी ताकत झोंक रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज कोयंबटूर में भाजपा-एनडीए की एक जनसभा को संबोधित करने पहुंचे। पीएम मोदी ने महिला आरक्षण मुद्दे का जिक्र करते हुए कहा कि वे अपना दुख-दर्द अपनों के बीच बांटना चाहते हैं। पीएम मोदी ने संसद में संविधान संशोधन का विरोध करने वाली कांग्रेस पार्टी समेत अन्य विपक्षी दलों को आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि अगर ये बिल पारित हो जाता तो तमिलनाडु की बहुत सारी महिलाएं विधायक और सांसद बन पाती। लेकिन डीएमके ऐसा नहीं होने देना चाहती।


Leave Comments

Top