होर्मुज खुला या नहीं?: ईरान की सरकारी मीडिया ने अराघची के फैसले पर उठाए सवाल, रास्ता खुलने के दावों पर संशय

वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, तेहरान Published by: Shubham Kumar Updated Sat, 18 Apr 2026 01:06 AM IS

48 दिनों के तनाव के बाद ईरान ने होर्मुज जलडमरूमध्य को व्यापारिक जहाजों के लिए खोलने का दावा किया, जिससे राहत की उम्मीद जगी। लेकिन अब फार्स और मेहर न्यूज एजेंसियों ने इस बयान पर ही सवाल खड़े कर दिए हैं। इनका कहना है कि फैसले पर देश के भीतर सहमति नहीं है और स्थिति अब भी स्पष्ट नहीं है।

Iranian media reports challenge to Abbas Araghchi post declaring Hormuz open News In Hindi
 
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : आईएनए

विस्तार

पश्चिम एशिया में 48 दिनों से सुलग रहे तनाव के बीच होर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर आई राहत की खबर अब खुद सवालों के घेरे में है। पहले ईरान की ओर से इसे पूरी तरह खोलने का एलान किया गया, जिससे वैश्विक बाजारों में उम्मीद जगी, लेकिन अब उसी दावे पर ईरान के भीतर से ही तीखा विरोध और संदेह सामने आ गया है। ईरान की दो प्रमुख समाचार एजेंसियों ने दावा किया है कि अभी भी  होर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर स्थिति अभी साफ नहीं है


Leave Comments

Top