Noida Airport: पीएम मोदी ने किया जेवर एयरपोर्ट का उद्घाटन, जानें किस चीज पर कितना हुआ है खर्च

यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Prakash Chand Joshi Updated Sat, 28 Mar 2026 12:40 PM IST

Noida International Airport Project Cost: नोएडा इंटरनेशन एयरपोर्ट का आज उद्घाटन हो गया है जिसके चलते सभी की नजरें इसी तरफ हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस एयरपोर्ट को बनाने में कितना खर्चा हुआ है? आप यहां इस बारे में जान सकते हैं।

नोएडा एयरपोर्ट को बनने में कितना खर्च हुआ है? - फोटो : Amar Ujala

Noida Airport Construction Cost: दिल्ली-एनसीआर वालों के लिए आज का दिन बेहद खास है, क्योंकि आज उन्हें जेवर में बने नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट की सौगात मिल गई है। खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस एयरपोर्ट के पहले चरण का उद्घाटन कर दिया है।

ये हवाई अड्डा चार चरणों में पूरा होगा और इसे पूरा होने में लगभग 2050 तक का समय लग सकता है। ऐसे में इस नोएडा इंटरनेशन एयरपोर्ट की किस चीज पर कितना खर्चा हुआ है या किया जा रहा है। चलिए इस बारे में जानने की कोशिश करते हैं। आगे आप इस बारे में जान सकते हैं...

Noida International Airport Cost Breakdown: How Much Spent on Land Acquisition and Development at Jewar

नोएडा एयरपोर्ट को बनने में कितना खर्च हुआ है? - फोटो : पीटीआई

पहले चरण में क्या-क्या तैयार?

  • एक 3900 मीटर लंबा रनवे, जो आधुनिक सुविधाओं से लैस है
  • अत्याधुनिक एयर ट्रैफिक कंट्रोल यानी ATC टावर तैयार है
  • टर्मिनल-1 भी बनकर तैयार है जिसके अंदर लेटेस्ट बैगेज हैंडलिंग सिस्टम और 10 एयरोब्रिज लगाए गए हैं

Noida International Airport Cost Breakdown: How Much Spent on Land Acquisition and Development at Jewar

नोएडा एयरपोर्ट को बनने में कितना खर्च हुआ है? - फोटो : पीटीआई

एयरपोर्ट के पहले चरण को बनाने में कितना हुआ है खर्चा?

  • नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पहले चरण को बनाने में 11 हजार 200 करोड़ रुपये खर्च हो चुके हैं
  • जबकि, चारों चरणों में खर्च होने वाला अनुमानित निवश 29 हजार 560 करोड़ रुपये है

Noida International Airport Cost Breakdown: How Much Spent on Land Acquisition and Development at Jewar

नोएडा एयरपोर्ट को बनने में कितना खर्च हुआ है? - फोटो : पीटीआई

जमीन के लिए कितना हुआ खर्च?

  • नोएडा एयरपोर्ट के पहले चरण को धरातल पर उतारने के लिए लगभग 10 हजार करोड़ रुपये का निवेश किया जा चुका है
  • इसमें से लगभग 4 हजार 588 करोड़ रुपये सिर्फ जमीन अधिकग्रहण के लिए खर्च हुए हैं

Noida International Airport Cost Breakdown: How Much Spent on Land Acquisition and Development at Jewar

नोएडा एयरपोर्ट को बनने में कितना खर्च हुआ है? - फोटो : पीटीआई

ATC टावर पर कितना खर्चा?

  • आमतौर पर एयर ट्रैफिक कंट्रोल यानी एटीसी टावर को बनाने में 25 करोड़ से लेकर 100 करोड़ रुपये से अधिक का खर्च होता है
  • ये खर्चा टावर की ऊंचाई, टेक्नोलॉजी, जगह और उसमें लगे रडार और बाकी उपकरणों के आधार पर अलग-अलग हो सकता है
  • उदाहरण के लिए इंदौर एयरपोर्ट का 10 मंजिला एटीसी टावर लगभग 87 करोड़ रुपये बना जबकि, पटना एयरपोर्ट का एटीसी टावर लगभग 23 करोड़ रुपये में बना

Noida International Airport Cost Breakdown: How Much Spent on Land Acquisition and Development at Jewar

  • विकासकर्ता कंपनी यमुना इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड के मुताबिक, नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर लगभग 38 मीटर ऊंचा एटीसी टावर बना है
  • हालांकि, इस टावर की विशिष्ट अलग लागत सार्वजनिक रूप से घोषित नहीं की गई है

Noida International Airport Cost Breakdown: How Much Spent on Land Acquisition and Development at Jewar

कौन करेगा एयरपोर्ट की सुरक्षा?
  • नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट की सुरक्षा का जिम्मा सेंट्रल इंडस्ट्रियल सिक्योरिटी फोर्स यानी सीआईएसएफ के पास होगा
  • फेज 1 में यहां से हर वर्ष लगभग 1.2 करोड़ यात्री सफर कर सकेंगे

Noida International Airport Cost Breakdown: How Much Spent on Land Acquisition and Development at Jewar

नोएडा एयरपोर्ट पर क्या-क्या सुविधाएं मिलेंगी?
  • नो क्यू चेक-इन यान चेक-इन के लिए लाइन नहीं होगी
  • सेल्फ बैगेज ड्रॉप और ‘डिजी यात्रा’ की सुविधा होगी
  • स्लीप पॉड्स होंगे यानी जहां पर आप 500-800 रुपये प्रति घंटे में एसी, वाई-फाई और चार्जिंग से लैस छोटे केबिन ले सकते हैं

Noida International Airport Cost Breakdown: How Much Spent on Land Acquisition and Development at Jewar

सस्ते खाने से लेकर फ्री रिलैक्शेशन जोन तक
  • यहां पर आपको सस्ता फूड कोर्ट भी मिलेगा
  • यात्रियों के लिए आराम करने के लिए पेड़ों की छांव वाला मुफ्त और प्राकृतिक ओपन एरिया है जिसे फ्री रिलैक्सेशन जोन नाम दिया गया है

Noida International Airport Cost Breakdown: How Much Spent on Land Acquisition and Development at Jewar

  • 5G नेटवर्क और स्मार्ट चार्जिंग
  • पूरा एयरपोर्ट हाई-स्पीड 5G जोन होगा
  • हर दूसरी कुर्सी के पास यूनिवर्सल चार्जिंग और USB टाइप-C पोर्ट्स की सुविधा उपलब्ध होगी

Leave Comments

Top