Iran Crisis: ईरान के लिए आज कयामत की रात, अमेरिका के रक्षा मंत्री की चेतावनी- आसमान से होगी बारूद की बारिश

वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन Published by: अमन तिवारी Updated Tue, 10 Mar 2026 06:45 PM IST

अमेरिकी रक्षा मंत्री ने ईरान पर अब तक के सबसे बड़े हमलों की चेतावनी दी है। इस्राइल ने भी ईरानी सरकार को उखाड़ फेंकने का संकल्प जताया है। इस बीच, कतर और यूएई ने ईरानी मिसाइलों को रोकने के लिए अपनी सुरक्षा बढ़ा दी है। ट्रंप के बयानों से बाजार में अस्थिरता बनी हुई है

Preparations for the largest attack on Iran US and Israel issues stern warning Iran US Israel Conflict
 
पीट हेगसेथ, अमेरिकी रक्षा मंत्री - फोटो : PTI

विस्तार

अमेरिकी रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि मंगलवार का दिन ईरान के अंदर अमेरिकी हमलों का अब तक का सबसे भीषण दिन होगा। यह चेतावनी तब आई है जब ईरान की हमला करने की ताकत कम होती दिख रही है, लेकिन उसने लड़ाई जारी रखने का संकल्प है। दूसरी तरफ, इस्राइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने भी कड़ा रुख अपनाया है। उन्होंने कहा, 'हम उनकी हड्डियां तोड़ रहे हैं।' नेतन्याहू ने साफ किया कि इस युद्ध का मकसद ईरान की सरकार को सत्ता से हटाना है ताकि वहां के लोगों को जुल्म से आजादी मिल सके। उन्होंने कहा कि ईरानी लोगों को आजाद कराना ही उनका असली लक्ष्य है।


Leave Comments

Top