इस्राइल-अमेरिका की ईरान से जंग का आज 11वां दिन है। दोनों ही पक्षों की तरफ से फिलहाल युद्ध विराम को लेकर कोई गंभीर चर्चा शुरू नहीं हुई है। इस बीच दुनियाभर में ऊर्जा संकट पैदा होने की खबरें सामने आई हैं। एशिया से लेकर यूरोप तक तेल और गैस की आपूर्ति में कमी बड़ा मुद्दा बना है। भारत में भी इस स्थिति को लेकर लोगों के बीच चिंता का माहौल है। हाल ही में ऐसी कई तस्वीरें और वीडियो सामने आए हैं, जिनमें लोगों को एलपीजी सिलिंडर के लिए एजेंसियों के सामने कतार में खड़े देखा गया।
इस स्थिति के मद्देनजर सरकार ने पहले ही आवश्यक वस्तु अधिनियम (एस्मा) लागू करते हुए एलपीजी की आपूर्ति बढ़ाने और इसे निर्बाध जारी रखने का आदेश दे दिया। इतना ही नहीं सरकार ने एक समिति का भी गठन किया, जो कि घरेलू एलपीजी आपूर्ति के साथ उद्योगों को होने वाली आपूर्ति की भी निगरानी करेगी।