पश्चिम एशिया संकट: पाकिस्तान पर पड़ी युद्ध की मार, शहबाज बोले- बंद रहेंगे स्कूल, घर से काम करें कर्मचारी

वर्ल्ड डेस्क, अमर, उजाला, इस्लामाबाद। Published by: Nirmal Kant Updated Mon, 09 Mar 2026 10:56 PM IST

पश्चिम एशिया में जारी युद्ध का असर पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था पर साफ दिखने लगा है और ईंधन संकट ने सरकार की चिंता बढ़ा दी है। स्थिति से निपटने के लिए प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने सरकारी कर्मचारियों के ईंधन भत्ते में कटौती, वर्क फ्रॉम होम और शिक्षण संस्थान बंद करने जैसे कदम उठाए हैं। पढ़िए रिपोर्ट-

विस्तार

पश्चिम एशिया में जारी युद्ध का असर दिखने लगा है। इस संकट ने पहले से आर्थिक तंगी से जूझ रहे पाकिस्तान को घुटनों पर ला दिया है। इसके चलते पाकिस्तानी प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने ईंधन बचाने के लिए कदम उठाने का आदेश दिया। शरीफ ने सरकारी कर्मचारियों के ईंधन भत्ते में कटौती और शिक्षण संस्थानों को बंद करने का फैसला लिया है। 

Leave Comments

Top