निर्माण कार्यों में लापरवाही, ठेकेदार ब्लैकलिस्ट, कंसल्टेंट पर गिरेगी गाज

घटिया निर्माण मिलने पर अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस
भोपाल। प्रदेश में सरकारी निर्माण कार्यों की गुणवत्ता से समझौता करने वालों के खिलाफ विभाग ने सख्त तेवर अपना लिए हैं। लोक निर्माण विभाग द्वारा गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए बनाई गई विशेष कार्ययोजना के तहत प्रदेश के 7 जिलों में औचक निरीक्षण किया गया। इस दौरान भिण्ड जिले में अमानक कार्य पाए जाने पर संबंधित ठेकेदार को ब्लैकलिस्ट करने और कंसल्टेंट पर कार्रवाई के कड़े निर्देश दिए गए हैं।
मुख्य अभियंताओं के सात अलग-अलग दलों ने प्रदेश के सीहोर, पांढुर्णा, भिण्ड, बड़वानी, मऊगंज, उज्जैन और पन्ना जिलों में औचक निरीक्षण किया। इस दौरान कुल 35 कार्यों को रैंडम आधार पर चुना गया, जिनमें शामिल थे। इनमें 21 कार्य लोक निर्माण विभाग (सड़क/पुल), 6 कार्य मध्यप्रदेश सड़क विकास निगम, 5 कार्य परियोजना क्रियान्वयन इकाई, 2 कार्य मध्यप्रदेश भवन विकास निगम और 1 कार्य राष्ट्रीय राजमार्ग से संबंधित था।
निर्माण एजेंसी को किया ब्लैकलिस्ट
समीक्षा बैठक के दौरान पाया गया कि भिण्ड जिले के उदोतगढ़ में निर्माणाधीन प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र और आवासीय भवनों की गुणवत्ता संतोषजनक नहीं है। इस गंभीर लापरवाही पर प्रबंध संचालक  भरत यादव ने निर्माण एजेंसी मेसर्स जय कैला देवी कंस्ट्रक्शन कंपनी, मुरैना को ब्लैकलिस्ट करने के निर्देश के निर्देश दिए। वहीं  मेसर्स एनोवियस कंसल्टेंट इंडिया प्राइवेट लिमिटेड, भोपाल’ के विरुद्ध कार्रवाई और वसूली की करने के निर्देश दिए गए। इसके अलावा निगरानी में चूक के लिए संबंधित विभागीय अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। निरीक्षण के दौरान जिन अन्य 20 कार्यों में कमियां पाई गईं, उन्हें तत्काल सुधारने के निर्देश दिए गए हैं।

 

Leave Comments

Top