भाजपा कार्यकर्ता आधारित संगठन, प्रशिक्षित कार्यकर्ता बड़ी ताकत

प्रशिक्षण महाअभियान-2026 को संबोधित किया मुख्यमंत्री ने
भोपाल। मुख्यमंत्री डा मोहन यादव ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता आधारित संगठन है और प्रशिक्षित कार्यकर्ता ही उसकी सबसे बड़ी ताकत हैं। उन्होंने कहा कि जब कार्यकर्ता वैचारिक रूप से सशक्त और संगठनात्मक रूप से प्रशिक्षित होते हैं, तब संगठन का विस्तार और प्रभाव दोनों तेजी से बढ़ते हैं।
पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान-2026 के अंतर्गत एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन भोपाल स्थित रवीन्द्र भवन में किया गया। कार्यशाला के उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा कि बेहतर प्रशिक्षण से किसी भी संगठन की कार्यक्षमता बढ़ती है और हर चुनौती का सामना करना आसान हो जाता है। डॉ यादव ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की विचारधारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय के एकात्म मानववाद से प्रेरित है। इसी विचारधारा के आधार पर पार्टी समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास और कल्याण की भावना के साथ कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि राष्ट्र की सांस्कृतिक एकता, सीमाओं की सुरक्षा और जनकल्याण भाजपा के मूलभाव में शामिल है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता आधारित संगठन है और प्रशिक्षित कार्यकर्ता ही उसकी सबसे बड़ी ताकत हैं। उन्होंने कहा कि जब कार्यकर्ता वैचारिक रूप से सशक्त और संगठनात्मक रूप से प्रशिक्षित होते हैं, तब संगठन का विस्तार और प्रभाव दोनों तेजी से बढ़ते हैं। डॉ यादव ने कहा कि प्रशिक्षण के माध्यम से कार्यकर्ताओं को संगठन की विचारधारा, कार्यपद्धति और जनसेवा के मूल्यों को समझने का अवसर मिलता है। यही कारण है कि भाजपा निरंतर प्रशिक्षण कार्यक्रमों के माध्यम से अपने कार्यकर्ताओं को सशक्त बनाने का प्रयास करती रही है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि प्रशिक्षित और समर्पित कार्यकर्ताओं की शक्ति से भाजपा का विजयरथ निरंतर आगे बढ़ता रहेगा और राष्ट्र निर्माण की दिशा में पार्टी की भूमिका और मजबूत होगी। कार्यशाला में बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
प्रशिक्षित कार्यकर्ता की शक्ति से बढ़ रहा भाजपा का विजयरथ
प्रशिक्षण कार्यक्रम में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने कहा कि राष्ट्रसेवा और जनकल्याण के पथ पर चुनौतियां आती हैं, लेकिन प्रशिक्षण बेहतर हो, तो फिर हर राह आसान हो जाती है। एकात्म मानववाद की विचारधारा से प्रेरित विश्व की सबसे बड़ी पार्टी का मूलभाव राष्ट्र की सांस्कृतिक एकता, सीमाओं की सुरक्षा और जनकल्याण है। प्रशिक्षित कार्यकर्ताओं की इसी शक्ति के बल पर देश में भाजपा का विजयरथ निरंतर आगे बढ़ रहा है।

Leave Comments

Top