बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए कांग्रेस ने गुरुवार को अपनी पहली सूची जारी की है, जिसमें कुल 48 उम्मीदवारों के नाम जारी किए गए हैं। बता दें कि, विपक्षी इंडिया गठबंधन के तहत कांग्रेस बिहार में राजद, लेफ्ट समेत दलों के साथ चुनावी मैदान में हैं। पहले चरण के लिए 21 उम्मीदवारों और दूसरे चरण के लिए 27 उम्मीदवारों की घोषणा की गई है। कांग्रेस ने भले ही पहली सूची जारी कर दी है, लेकिन महागठबंधन ने अभी तक सीट शेयरिंग का एलान नहीं किया है।
सूची में कई अनुसूचित जाति (एससी) और अनुसूचित जनजाति (एसटी) सीटों के लिए भी उम्मीदवारों की घोषणा की गई है। इनमें बथनाहा (एससी) से इंजीनियर नवीन कुमार, कोरहा (एससी) से पूनम पासवान, और मनीहारी (एसटी) से मनोहर प्रसाद सिंह के नाम शामिल हैं। इसके अलावा, खगड़िया से डॉ. चंदन यादव, भागलपुर से अजीत कुमार शर्मा, और औरंगाबाद से आनंद शंकर सिंह का नाम भी सूची में शामिल हैं।
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 — कांग्रेस उम्मीदवारों की पहली सूची
क्रम संख्या |
विधानसभा क्षेत्र |
उम्मीदवार का नाम |
चरण |
1 |
बगहा |
जयेश मंगल सिंह |
दूसरा |
2 |
नौतन |
अमित गिरी |
दूसरा |
3 |
चनपटिया |
अभिषेक रंजन |
दूसरा |
4 |
बेतिया |
वासी अहमद |
दूसरा |
5 |
रक्सौल |
श्याम बिहारी प्रसाद |
दूसरा |
6 |
गोविंदगंज |
शशि भूषण राय |
दूसरा |
7 |
रीगा |
अमित कुमार सिंह |
दूसरा |
8 |
बथनाहा (अनुसूचित जाति) |
इंजीनियर नवीन कुमार |
दूसरा |
9 |
बेनीपट्टी |
नलिनी रंजन झा |
दूसरा |
10 |
फुलपरास |
सुबोध मंडल |
दूसरा |
11 |
फारबिसगंज |
मनोज विश्वास |
दूसरा |
12 |
बहादुरगंज |
प्रो. मसवर आलम |
दूसरा |
13 |
कटवा |
शकील अहमद खान |
दूसरा |
14 |
मनिहारी (अनुसूचित जनजाति) |
मनोहर प्रसाद सिंह |
दूसरा |
15 |
कोढ़ा (अनुसूचित जाति) |
पूनम पासवान |
दूसरा |
16 |
सोनबरसा (अनुसूचित जाति) |
सरिता देवी |
पहला |
17 |
बेनीपुर |
मिथलेश कुमार चौधरी |
पहला |
18 |
सकरा (अनुसूचित जाति) |
उमेश राम |
पहला |
19 |
मुजफ्फरपुर |
बिजेंद्र चौधरी |
पहला |
20 |
गोपालगंज |
ओम प्रकाश गर्ग |
पहला |
21 |
कुचायकोट |
हरिनारायण कुशवाहा |
पहला |
22 |
लालगंज |
आदित्य कुमार राजा |
पहला |
23 |
वैशाली |
इंजीनियर संजीव सिंह |
पहला |
24 |
राजा पाकर (अनुसूचित जाति) |
प्रतिमा कुमारी |
पहला |
25 |
रोसड़ा (अनुसूचित जाति) |
बृज किशोर रवि |
पहला |
26 |
बछवारा |
शिव प्रकाश गरीब दास |
पहला |
27 |
बेगूसराय |
अमिता भूषण |
पहला |
28 |
खगड़िया |
डॉ. चंदन यादव |
पहला |
29 |
बेलदौर |
मिथिलेश कुमार निषाद |
पहला |
30 |
भागलपुर |
अजीत कुमार शर्मा |
दूसरा |
31 |
सुल्तानगंज |
ललन यादव |
दूसरा |
32 |
अमरपुर |
जितेंद्र सिंह |
दूसरा |
33 |
लखीसराय |
अमरेश कुमार (अनिश) |
पहला |
34 |
बारबीघा |
त्रिसूलधारी सिंह |
पहला |
35 |
बिहारशरीफ |
ओमैर खान |
पहला |
36 |
नालंदा |
कौशलेंद्र कुमार |
पहला |
37 |
हरनौत |
अरुण कुमार बिंद |
पहला |
38 |
कुम्हरार |
इंद्रदीप चंद्रवंशी |
पहला |
39 |
पटना साहिब |
शशांत शेखर |
पहला |
40 |
बिक्रम |
अनिल कुमार सिंह |
पहला |
41 |
बक्सर |
संजय कुमार तिवारी |
पहला |
42 |
राजपुर (अनुसूचित जाति) |
विश्वनाथ राम |
पहला |
43 |
चेनारी (अनुसूचित जाति) |
मंगल राम |
दूसरा |
44 |
करगहर |
संतोष मिश्रा |
दूसरा |
45 |
कुटुंबा (अनुसूचित जाति) |
राजेश राम |
दूसरा |
46 |
औरंगाबाद |
आनंद शंकर सिंह |
दूसरा |
47 |
वजीरगंज |
अवधेश कुमार सिंह |
दूसरा |
48 |
हिसुआ |
नीतू कुमारी |
दूसरा |
पहले चरण का 6 नवंबर को होगा मतदान
बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण में 18 जिलों की 121 विधानसभा सीटों के लिए मतदान 6 नवंबर को होगा। इसके लिए नामांकन की प्रक्रिया अधिसूचना जारी होते ही शुरू हो गई है। नामांकन की अंतिम तारीख 17 अक्टूबर है, जबकि नामांकन पत्रों की जांच 18 अक्टूबर को होगी। उम्मीदवार 20 अक्टूबर तक अपने नाम वापस ले सकते हैं।